श्रद्धा के साथ लिवइन में रहना चाहता था ये अभिनेता...पिता शक्ति कपूर ने कर दिया था ये हाल
श्रद्धा के साथ लिवइन में रहना चाहता था ये अभिनेता...पिता शक्ति कपूर ने कर दिया था ये हाल
Share:

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी वर्सेटिलिटी को लेकर बहुत मशहूर हैं। अभिनेता, डायरेक्ट, प्रोड्यूसर, टीवी होस्ट, लिरिसिस्ट और सिंगर के साथ-साथ फरहान स्क्रीन राइटर और डायलॉग राइटर भी हैं। फरहान अख्तर 9 जनवरी को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milega Dobara)' और 'भाग मिल्खा भाग (Bhaag Milkha Bhaag)' जैसी फिल्मों के माध्यम से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर फरहान अख्तर की निजी जिंदगी भी काफी विवादों से भरी हुई है।

फरहान ने साल 2000 में खुद से 11 वर्ष बड़ी हेयर स्टाइलिस्ट अधूना भबानी संग विवाह भी रचाया था। लेकिन विवाह के 17 वर्ष बाद दोनों का तलाक हुआ था। हालांकि शादीशुदा होने के बावजूद भी फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा, जिनमें से एक श्रद्धा कपूर थीं। वर्ष 2016 में आई फिल्म 'रॉक ऑन 2' की शूटिंग के बीच फरहान और श्रद्धा कपूर की नजदीकियां बढ़ी थीं। यह दोनों एक सीरियस रिलेशनशिप में थे और एक-दूसरे से शादी भी करना चाह रहे थे। लेकिन पिता शक्ति कपूर को फरहान और श्रद्धा का यह रिश्ता नागवार गुजर गया था। दरअसल शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी का नाम उनकी उम्र से बड़े किसी व्यक्ति के साथ जुड़ गए। इस कारण शक्ति ने श्रद्धा को फरहान के साथ अपने रिलेशन को आगे ना बढ़ाने की चेतावनी भी दे दी थी। 

लिवइन में रहना चाहते थे श्रद्धा (Shraddha Kapoor)- फरहान: खबरों के अनुसार श्रद्धा का फरहान के लिए प्यार देखते हुए एक बार शक्ति कपूर और अभिनेत्री  की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी अचानक फरहान अख्तर के घर पहुंच चुके थे, जहां से उन्होंने श्रद्धा कपूर को गुस्से में खींचकर एक्टर के घर से बाहर निकाल लिया था। इस बात की जानकारी फरहान के पड़ोसियों ने मीडिया को दी थी। हालांकि शक्ति कपूर ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए इन्हें झूठा और बकवास बता दिया था।

स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखता हुआ स्पॉट हुआ ये मशहूर बॉलीवुड कपल

अमिताभ से हुई बिग मिस्टेक तो मांगी माफ़ी तभी यूजर ने याद दिलाई दूसरी गलती

आदित्य सील ने पत्नी के प्रेग्नेंट होने वाली बात को किया ख़ारिज, कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -