शादी के बंधन में बंधा ये एक्टर, मेहमान बनकर पहुंचे करणवीर सिंह बोहरा
शादी के बंधन में बंधा ये एक्टर, मेहमान बनकर पहुंचे करणवीर सिंह बोहरा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो लॉक अप फेम शिवम शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। शिवम ने अपनी लेडी लव समायरा ठाकुर से शादी रचा ली है। शिवम की शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई। अभिनेता करणवीर बोहरा भी शिवम की शादी में स्पेशल गेस्ट बने।  उन्होंने शादी से दुल्हन-दूल्हा संग कई वीडियो साझा कर उन्हें बधाई दी है। 

क्रीम कलर की शेरवानी और सिर पर पगड़ी बांधे शिवम दूल्हा बनकर बहुत जबरदस्त लग रहे हैं। वो अपनी शादी में जमकर डांस और मस्ती मजाक करते नजर आए। मंडप पर वरमाला के समय भी वो पत्नी को टीज करते देखे जा सकते हैं। शिवम की मिलियन डॉलर स्माइल से आप उनकी खुशी का अनुमान लगा सकते हैं। करणवीर सिंह बोहरा से मिलते हुए शिवम एक जगह भावुक भी होते नजर आए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए। 

वही पिंक लहंगे में शिवम की दुल्हन समायरा बहुत खूबसूरत लगीं। उन्होंने हैवी जूलरी, मांग टीका और नथनी पहनकर अपना वेडिंग लुक कंप्लीट किया। शिवम के शादी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रशंसक भी उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। बात यदि शिवम की करें तो वो एक अभिनेता और मॉडल हैं। उन्होंने टेलीविज़न सीरियल 'दिल को आज फिर जीने की तमन्ना है' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। शिवम एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला में भी दिखाई दे चुके हैं। हालांकि, उन्हें फेम कंगना रनौत के शो लॉक अप से मिला। 

कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप पर पहली बार बोली सारा अली खान, बोली- 'ग्लैमर वर्ल्ड में हमेशा के लिए...'

कौन है ओरी? जिसका अंबानी परिवार से लेकर पूरा बॉलीवुड हैं फ्रेंड

आदिपुरुष को लेकर हुई कंट्रोवर्सी को लेकर फिर आई मनोज मुंतशिर की प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -