SIIMA Awards में इन सितारों ने करी शिरकत
SIIMA Awards में इन सितारों ने करी शिरकत
Share:

शनिवार को बेंगलुरु में दसवें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) को आयोजित किया गया था। दो दिन तक चलने वाले इस अवॉर्ड शो की पहली रात सुपरस्टार यश, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, कमल हासन और विजय देवरकोंडा जैसे सेलेब्स भी शामिल हुए। खबरों का कहना है कि SIIMA अवॉर्ड्स में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम मूवीज का सम्मान किया जाता है। अल्लू अर्जुन को मूवीज 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर (तेलुगु) के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस (तेलुगु) का अवॉर्ड मूवीज 'मोस्ट एलिजिबल बेचलर' के लिए पूजा हेगड़े ने अपने नाम कर लिया। इसके अलावा इवेंट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं, जो चर्चा का विषय रहीं।  

अवॉर्ड नाइट में पहुंचे रणवीर सिंह भी खाली हाथ वापस नहीं आए। उन्हें यहां मोस्ट पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रणवीर ने अवॉर्ड नाइट के लिए व्हाइट टक्सीडो के साथ लाइट ब्लू शर्ट पेयर कर रखा था। अल्लू अर्जुन यहां ब्लैक सूट में दिखाई दिए जिसपर उन्होंने अपना ट्रेंड मार्क AA प्रिंट करवा रखा था। इस वर्ष इवेंट में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने सबसे अधिक नॉमिनेशंस और अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके है। अवॉर्ड नाइट में पूजा हेगड़े ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में दिखाई दी। उन्होंने न सिर्फ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता बल्कि उन्हें यूथ आइकॉन साउथ (फीमेल) अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

इवेंट में पहुंचे विजय देवरकोंडा ने यूथ आइकॉन साउथ (मेल) कैटेगरी में अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। विजय यहां ब्लैक सूट में पहुंचे जिसपर एम्ब्रॉयड्री वर्क भी किया गया था। बता दें कि इवेंट में सबसे बहुत चर्चा में रही रिया की एंट्री। वे यहां फ्लोरल शीर साड़ी में पहुंचीं जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। वहीं एंट्री तो जिसकी धमाकेदार रही वो थे 'KGF' फेम रॉकिंग स्टार यश। इवेंट में उनके पहुंचते ही फैंस और फोटोग्राफर्स में हलचल भी पैदा हो गई। यश यहां अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ गए हुए थे। बता दें कि इवेंट में साउथ के दिग्गज स्टार कमल हासन भी पहुंचे। कमल ने पैंट-टीशर्ट के साथ स्पोर्ट्स जैकेट पहनी। वे यहां दर्शकों का अभिवादन करते हुए दिखाई दिए।

अपनी पहली ही फिल्म से हर जगह छा गया था साउथ का ये कॉमेडियन

शादी के बाद अमाला अक्किनेनी ने एक्टिंग से बना ली थी दूरी, जानिए क्यों..?

आमला पॉल की दूसरी शादी से मचा बवाल, दर्ज हुआ मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -