शरीर में जहर फैलाते हैं ये फल और सब्जी!, EWG ने जारी की लिस्ट
शरीर में जहर फैलाते हैं ये फल और सब्जी!, EWG ने जारी की लिस्ट
Share:

फल और सब्जियां खाने के लिए हम सभी हमेशा तैयार रहते हैं क्योंकि इन्हे खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। जी हाँ और ये शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह हमें सेहतमंद बने रहने में मदद करते हैं। हालाँकि अब हाल ही में एन्वायरमेंट वर्किंग रिपोर्ट 2022 (ईडब्ल्यूजी) ने 2022 'डर्टी डोजेन' प्रकाशित किया है, जिसमें अधिक कीटनाशक का इस्‍तेमाल क‍िए हुए ताजे फल और सब्जियों की ल‍िस्‍ट जारी की हैं। जी हाँ, हाल ही में मिली जानकारी के तहत डर्टी डोजेन मूल रूप से ईडब्ल्यूजी (EWG) की तरफ से बनाई गई एक हाई-प्रोफाइल वार्षिक ल‍िस्‍ट है और इस ल‍िस्‍ट में 12 सबसे अधिक कीटनाशक और दूषित तरीके से उगाए गए फलों और सब्जियों" के नामों की सूची है। आपको बता दें कि यह रिपोर्ट अमेरिकी एक्टिविस्ट ग्रुप द्वारा हर साल जारी की जाती है। आइए जानते हैं इस लिस्ट को।


सबसे अधिक कीटनाशक वाले सब्‍जी और फल- शिमला मिर्च, मिर्च, सरसो का साग, पालक और अन्य पत्तेदार साग के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी में सबसे अधिक कीटनाशक का इस्‍तेमाल होता है। इनके अलावा फलो में सेब, अंगूर और नेक्‍टरीन हैं। चेरी, आड़ू, अजवाइन, चेरी, टमाटर और नाशपाती कुछ अन्य खाद्य पदार्थ हैं जिनसे बचना चाहिए।

कम कीटनाशक वाले सब्‍जी और फल- EWG की एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सबसे कम कीटनाशक की मात्रा बढ़ाने वाले फल और सब्जी कौन से हैं। जी हाँ और इस लिस्ट में शामिल 70% फलों और सब्जियों में कोई हानिकारक केमिकल नहीं था, सिर्फ 5 प्रतिशत फलों और सब्जियों में 2 या अधिक कीटनाशक थे। इसी के साथ 46 फलों-सब्जियों की लिस्ट में अवोकाडो में कीटनाशकों का स्तर सबसे कम था, इसके बाद स्वीट कॉर्न, अनानास, प्याज मशरुम, खरबूजा, आम, तरबूज, शकरकंद, कीवी, मीठा तरबूज, मीठे मटर और पपीता थे।

क्‍या कहते है विशेषज्ञ- ईडब्ल्यूजी के कीटनाशक विशेषज्ञ का कहना है क‍ि 'किसी को फलों और सब्जियों का सेवन रोजाना करना चाहिए, भले ही उन्हें उगाने के तरीके कुछ भी हों। बल्कि ऐसे फल-सब्जियों को खरीदें जो ऑर्गेनिक हों। अगर कोई ऑर्गेनिक फूड का सेवन करता है तो उसके शरीर में बढ़ी हुई हानिकारक केमिकल और कीटनाशक की मात्रा तेजी से कम होने लगती है।'

क्या है कीटनाशक से खतरा- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा हुए एक अध्ययन में, यह पता चला है कि अधिक मात्रा में कीटनाशकों और अन्य विषाक्त पदार्थों के साथ सब्जियों और फलों का सेवन करने से विभिन्न हृदय स्थितियों के साथ-साथ प्रारंभिक मृत्यु दर विकसित होने का खतरा हो सकता है।

जानिए स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कौन-से फल खाने चाहिए और कौन-से नहीं?

लोकल ट्रेन में घोड़े ने किया सफर, तस्वीर वायरल होने पर रेलवे ने कही ये बात

महिलाओं को होने वाले इस घातक कैंसर से बचा सकती है किचन की यह छोटी सी चीज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -