एक्टिंग छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हुईं ये मशहूर एक्ट्रेसेस, लग्जरी लाइफ त्याग अब ऐसे जी रही है जिंदगी
एक्टिंग छोड़ कृष्ण भक्ति में लीन हुईं ये मशहूर एक्ट्रेसेस, लग्जरी लाइफ त्याग अब ऐसे जी रही है जिंदगी
Share:

देशभर में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। घर हो या मंदिर प्रत्येक स्थान पर भक्त कृष्ण भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। कहा जाता हैं कि प्रभु श्री कृष्ण की लीला अपरंपार  है। इसलिए कई टेलीविज़न अभिनेत्रियों ने शोबिज की ग्लैरस दुनिया को छोड़ कृष्ण भक्ति में डूबने का फैसला किया। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अनुपमा फेम अभिनेत्री अनघा भोसले का आता है। अनघा शो में नंदिनी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by अनघा अरविंद भोसले (@anagha_bhosale)

बीते वर्ष उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अभिनय छोड़कर कृष्ण भक्ति करने का फैसला किया। अनघा भोसले का कहना था कि वो चकाचौंध से दूर रियल वर्ल्ड से कनेक्ट रहना चाहती हैं। वही नुपूर अलंकार को टेलीविज़न पर शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां, दीया और बाती हम, राजा जी जैसे शोज के लिए जाना जाता है। 2022 में नुपूर अलंकार ने भी अभिनय छोड़ संन्यासी बनने का फैसला किया। अब वो पारिवारिक मोह माया से दूर कृष्ण भक्ति में डूबी दिखती हैं। 

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियंका पंडित एक समय में फेक MMS वायरल होने को लेकर ख़बरों में आई थीं। कुछ वक़्त पश्चात् उन्होंने भी अभिनय से ब्रेक लेकर प्रभु श्री कृष्ण की भक्ति करने का फैसला किया। अब सोशल मीडिया पर अकसर भक्ति से भरे पोस्ट साझा किया करती हैं। ये सभी अभिनेत्रियां लग्जरी लाइफ जीती थीं, मगर अब ये रियल दुनिया से कनेक्ट होकर सिंपल जिंदगी गुजारने में भरोसा रखती हैं।

नन्हे बेटे को गोद में लिए नजर आए शोएब, दीपिका ने लुटाया प्यार

ये है सिद्धार्थ-शहनाज के आखिरी VIDEO, आपने देखे क्या?

सुमित व्यास और करीना कपूर खान का ऑन-स्क्रीन जादू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -