इन 4 राशि वालों को मिलेगा चंद्रग्रहण का फायदा
इन 4 राशि वालों को मिलेगा चंद्रग्रहण का फायदा
Share:

पंचांग के अनुसार, 16 मई को वैशाख पूर्णिमा (Vaishakha Purnima 2022)आने वाली है। जी हाँ और आप सभी को बता दें कि इस तिथि का धर्म ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। जी दरअसल इसी दिन चंद्र ग्रहण लगने वाला है और भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरूआत 16 मई की सुबह 07।58 से होगी और अंत 11।58 पर होगा। जी हाँ और इस ग्रहण का प्रभाव उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका, हिन्द महासागर, दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका आदि स्थानों पर देखने को मिलेगा। आप सभी को बता दें कि जिन देशों में ये ग्रहण देखा जाएगा, सिर्फ वहीं के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में कुछ राशि के लोगों को इस ग्रहण का शुभ फल भी मिलेगा। जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

मिथुन राशि- इस राशि के लोगों को चंद्रग्रहण का शुभ फल देखने को मिलेगा। जी हाँ, पहले की गई मेहनत का फल इस समय मिल सकता है। इसके अलावा पैसों से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस राशि के लोगों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। इसी के साथ यात्रा करते समय और वाहन चलाते समय सावधानी रखे।

वृषभ राशि- इस राशि के लोगों पर असर मिले-जुले रूप में दिखाई देगा। इस राशि के लोगों के साथ भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन फिर भी वे हर मुश्किल का सामना आसानी से कर लेंगे। इसके अलावा मन में नकरात्मक विचार न आने दें। वहीं अगर कोई बात बिगड़ती हुई नजर आए तो थोड़ी देर में वो ठीक भी हो जाएगी।

कुंभ राशि- इस राशि के लोग किसी भी मामले में लापरवाही नहीं बरतेंगे तो सबकुछ ठीक रहेगा। इसके अलावा आय के नए जरिए बन सकते हैं। आपको धैर्य से काम लेना होगा। धीरे-धीरे आपकी परेशानियां स्वत: ही दूर होती चली जाएगी।

मीन राशि- अंहकार को अपने ऊपर हावी न होनें दे तो ये समय ठीक रहेगा। इसी के साथ दूसरे लोगों की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है। मन और दिमाग का संतुलन बना रहेगा।

करना चाहते हैं सफल केदारनाथ यात्रा तो रास्ते में करें इस मंत्र का जाप

साल 2022 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए पूरे साल की लिस्ट और शुभ मुहूर्त

हर रोग को खत्म कर देता है हनुमान जी का यह मन्त्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -