साल 2022 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए पूरे साल की लिस्ट और शुभ मुहूर्त
साल 2022 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए पूरे साल की लिस्ट और शुभ मुहूर्त
Share:

हर साल आने वाले प्रदोष व्रत अलग-अलग वारों के साथ मिलकर विभन्न योग बनाते है जैसे यदि प्रदोष व्रत सोमवार को है तो ये सोम प्रदोष कहलाएगा, मंगलवार को प्रदोष तिथि होने पर ये मंगल प्रदोष कहलाएगा। आप सभी को बता दें कि सप्ताह के सात दिनों में बनने वाले इन प्रदोष व्रत का महत्व और कथाएं भी अलग-अलग होती है जी हाँ और इस व्रत में दिन भर बिना कुछ खाए-पिए रहना होता है और शाम को भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2022 में कब-कब रखा जाने वाला है प्रदोष व्रत और उनके शुभ मुहूर्त

मई माह के प्रदोष व्रत
- मई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 13 मई, शुक्रवार को रखा जाने वाला है। शुक्रवार को होने से ये शुक्र प्रदोष कहलाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त - शाम 07:04 से रात 09:09 तक।
- मई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 27 मई, शुक्रवार को रखा जाने वाला है। ये व्रत भी शुक्रवार को होने से शुक्र प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त - शाम 07:12 से रात 09:14 तक।

जून माह के प्रदोष व्रत
- जून 2022 का पहला प्रदोष व्रत 12 जून, रविवार को रखा जाने वाला है। त्रयोदशी तिथि रविवार को होने से ये रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा इस दिन का पूजा मुहूर्त - शाम 07:19 से रात 09:20 तक।
- जून 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 26 जून, रविवार को रखा जाने वाला है। रविवार को होने से ये भी रवि प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त - शाम 07:23 से रात 09:23 तक।

जुलाई माह के प्रदोष व्रत
- जुलाई 2022 का पहला प्रदोष व्रत 11 जुलाई, सोमवार को रखा जाने वाला है। सोमवार को त्रयोदशी तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन का पूजा मुहूर्त - शाम 07:22 से रात 09:24 तक।
- जुलाई 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 25 जुलाई, सोमवार को रखा जाने वाला है। इस दिन का पूजा मुहूर्त - शाम 07:17 से रात 09:21 तक।

अगस्त माह के प्रदोष व्रत
- अगस्त 2022 का पहला प्रदोष व्रत 09 अगस्त, मंगलवार को रखा जाने वाला है। ये भौम प्रदोष कहलाएगा। इस दिन के पूजा मुहूर्त - शाम 07:06 से रात 09:14 तक।
- अगस्त 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 24 अगस्त, बुधवार को रखा जाने वाला है। ये बुध प्रदोष कहलाएगा। इस दिन के पूजा मुहूर्त - शाम 06:52 से रात 09:04 तक।

सितंबर माह के प्रदोष व्रत
- सितंबर 2022 का पहला प्रदोष व्रत 08 सितंबर, गुरुवार को रखा जाने वाला है। इस व्रत का शुभ मुहूर्त - शाम 06:35 से रात 08:52 तक।
- सिंतबर 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 23 सितंबर, शुक्रवार को रखा जाने वाला है। इस दिन का शुभ मुहूर्त - शाम 06:17 से रात 08:39 तक।

अक्टूबर माह के प्रदोष व्रत
- अक्टूबर 2022 का पहला प्रदोष व्रत 07 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाने वाला है। इस व्रत का शुभ मुहूर्त -शाम 06:00 से रात 08:28 तक।
- अक्टूबर 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 22 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाने वाला है। इस व्रत का शुभ मुहूर्त - शाम 06:02 से रात 08:17 तक।

नवंबर माह के प्रदोष व्रत
- नवंबर 2022 का पहला प्रदोष व्रत 05 नवंबर, शनिवार को रखा जाने वाला है। इस व्रत का शुभ मुहूर्त - शाम 05:33 से रात 08:10 तक।
- नवंबर 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 21 नवंबर, सोमवार को रखा जाने वाला है। इस व्रत का शुभ मुहूर्त- शाम 05:25 से रात 08:06 तक।

दिसंबर के प्रदोष व्रत
- दिसंबर 2022 का पहला प्रदोष व्रत 5 दिसंबर, सोमवार को रखा जाने वाला है। इस व्रत का शुभ मुहूर्त - शाम 05:24 से रात 08:07 तक।
- दिसंबर 2022 का दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर, बुधवार को रखा जाने वाला है। इस व्रत का शुभ मुहूर्त - शाम 05:29 से रात 08:13 तक।

अगर घर में लगा है ये पौधा तो नहीं होगा बुरी नजर और काले जादू का असर

इस वजह से केदारनाथ यात्रा के बिना पूरी नहीं होती बद्रीनाथ धाम की यात्रा

भोले के भक्तों को करना चाहिए नंदी गायत्री मंत्र का पाठ, होते हैं बेहतरीन लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -