लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत के बीच होगा कड़ा मुकाबला
लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत के बीच होगा कड़ा मुकाबला
Share:

राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन लक्ष्य सेन का सामना मंगलवार से शुरू होने जा रहे  फ्रेंच ओपन बैडमिंटन 2022 (French Open badminton 2022) के पहले दौर में किदाम्बी श्रीकांत के साथ होने वाला है। सेन और श्रीकांत विश्व रैकिंग में क्रमश: 8वें और 11वें स्थान पर बने हुए है। दोनों करियर में दूसरी बार आमने सामने होने वाले है। सेन डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में जापान के कोडाइ नाराओका से हार चुके थे।

इससे पहले श्रीकांत ने 2021 विश्व चैम्पियनशिप में सेन को मात दी थी इसमें उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीत लिया है। किदांबी श्रीकांत फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता के चैंपियन भी रह चुके है। उन्होंने वर्ष 2017 में यह खिताब अपने नाम कर लिया था। इस मैच के विजेता का सामना अगले दौर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के साथ होने वाला है।प्रणय का सामना डारेन लियू से HS प्रणय को पहले दौर में मलेशिया के डारेन लियू से खेलना है, जिनके खिलाफ उनका 7-4 का रिकॉर्ड है।

वोन्ने से भिड़ेंगी साइना नेहवाल: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल पहले दौर में जर्मनी की वोन्ने लि से खेलती हुई दिखाई दे रही है। राष्ट्रमंडल खेलों की गोल्ड मेडल विजेता पुरुष युगल टीम सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना जापान के ताकुरो होकी और युओ कोबायाशी से होगा। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला युगल में जबकि ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो मिश्रित युगल में चुनौती पेश करने वाले है।

ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में हासिल की जीत

SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका की उम्मीद पर बारिश ने फेरा पानी

PKL में बुल्स ने पाइरेट्स को बराबरी पर रोका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -