एक साथ 5 नरमुंड मिलने से मचा हंगामा, जांच करने पर हुआ हैरतंगेज खुलासा
एक साथ 5 नरमुंड मिलने से मचा हंगामा, जांच करने पर हुआ हैरतंगेज खुलासा
Share:

वैशाली: बिहार में वैशाली जिले के अब्दुल हसनपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां अब्दुल हसनपुर में गांव में मंगलवार को कुछ व्यक्तियों ने झाड़ियों के बीच कपड़े, इंसानी अंग एवं नरमुंड जैसा कुछ देखा। खबर आग की भांति फैली तथा लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर कुछ कपड़े एवं एक साथ पांच नरमुंड दिखाई दे रहे थे। झाड़ियों के बीच में कुछ कपड़े, पूजा एवं तंत्र मंत्र का सामान भी नजर आ रहा था। किसी बड़ी घटना की आहट में लोगों ने स्थानीय वैशाली पुलिस को खबर दी। एक साथ 5 नरमुंड की खबर सुन वैशाली पुलिस भागी-भागी पहुंची। 

वही लोगों की भीड़ के बीच पुलिसवालों ने झाड़ियों के बीच से एक एक कर नरमुंड तथा सामान को सतर्कता से निकाला। मगर जैसे ही पुलिस की कार्रवाई तथा तहकीकात आरम्भ हुई तो हालात फटा पोस्टर निकला हीरो जैसी हो गई। जिसे लोग नरमुंड समझ रहे थे, वह पुलिस का एक डंडा परते ही फूट गया तथा वह कद्दू निकला। दरअसल, कद्दू को इंसानी शक्ल दी गई थी। लाल कपड़े से लपेटा गया था तथा उस पर सिंदूर और भभूत लपेटा गया था। जिससे कद्दू नरमुंड जैसा दिखाई दे रहा था। 

वही एक साथ 5 नरमुंड प्राप्त होने की खबर पूरे जिले में आग की भांति फैल चुकी थी। परिणाम यह हुआ कि देर शाम होते-होते वैशाली पुलिस को इस पूरी घटना पर सफाई देनी पड़ी। पुलिस ने बकायदा एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मौके पर जो चीज प्राप्त हुई है वह नरमुंड नहीं है तथा वह लौकी ( कद्दू ) है। एक महीना पहले इस क्षेत्र में यज्ञ हुआ था। जिसमें नरमुंड जैसा प्लास्टिक एवं कद्दू का बनाया गया था। जिसका पूजा पाठ किया गया था। तत्पश्चात, उसको खेत में फेंक दिया गया था। वही जब्त हुआ है। नरमुंड बरामद होने की खबर भ्रामक एवं असत्य है।

तेल संकट: भारत ने रूस से और तेल खरीदने पर जताई सहमति

सांप को पकड़ते हुए Youtube पर वीडियो शेयर करता था शख्स, अब मिली ये बड़ी कामयाबी

हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -