हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई
हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा की राजनीति में गैर-जाट चेहरा माने जाने वाले  कुलदीप बिश्नोई को लेकर जारी संशय खत्म होने वाला है। उन्होंने खुद घोषणा की है कि कांग्रेस छोड़कर गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लेंगे। कुलदीप ने आदमपुर में समर्थकों के बीच कहा कि वह छह वर्षों के बाद कांग्रेस को अलविदा कहने और एक नया सियासी सफर शुरू करने जा रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई भले ही भगवा दल में शामिल होने जा रहे हों, मगर, पार्टी में उनकी सियासी राह आसान नहीं रहने वाली है। दरअसल, भाजपा खेमे में खुद को स्थापित करने के लिए उन्हें बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। 

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान 'क्रॉस वोटिंग' करने की वजह से कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसी के बाद से कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा नेताओं के साथ खुलकर मुलाकातों का सिलसिला शुरू कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई दौर की बैठक के बाद उन्होंने मंगलवार को आदमपुर में एक बड़ी जनसभा में कांग्रेस छोड़ने और भगवा दल में जाने का ऐलान किया। 

कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने से राज्य की सियासत में हलचल मचना तय माना जा रहा है, क्योंकि वो हरियाणा के पूर्व CM भजनलाल के बेटे हैं। हरियाणा की राजनीति में गैर-जाट चेहरा माने जाते हैं। कुलदीप बिश्नोई के लिए भाजपा में आने के बाद भी सियासी राह आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें पार्टी के भीतर खुद को स्थापित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। ऐसे में कुलदीप बिश्नोई के समक्ष कई सियासी चुनौतियां हैं?  

फडणवीस से असलम शेख की मुलाकात पर लोगों ने उठाए सवाल, अब नाना पटोले दी ये सफाई

'भाजपा में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस और TRS के कई विधायक..', BJP का दावा

अमित शाह, राहुल गांधी अपनी पार्टी के साथ करेंगे बैठक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -