'इनके पर्स में हो सकता है रिवॉल्वर...', भरी महफ़िल में महिला नेता को लेकर बोले CM यादव
'इनके पर्स में हो सकता है रिवॉल्वर...', भरी महफ़िल में महिला नेता को लेकर बोले CM यादव
Share:

जबलपुर: मध्य प्रदेश में बुधवार को रानी अवंती बाई बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर पहुंचे थे। बरगी विधानसभा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मंच से संबोधन करते हुए वहां उपस्थित लोगों का एक-एक कर नाम ले रहे थे। इसी के चलते उन्होंने पूर्व MLA प्रतिभा सिंह का नाम लिया। चुटकी लेते हुए कहा कि शायद उनके पर्स में रिवॉल्वर मिल जाए, ऐसा लोग बताते हैं। मुख्यमंत्री के इतना बोलने के बाद ही मंच में उपस्थित कैबिनेट मंत्री सहित अन्य लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। इस के चलते पूर्व MLA प्रतिभा सिंह मंच पर ही उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पूर्व MLA प्रतिभा सिंह मेरे साथ MLA रही हैं। मुख्यमंत्री जब मंच पर मौजूद थे तब कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, प्रहलाद सिंह पटेल समेत बीजेपी से सांसद उम्मीदवार आशीष दुबे भी वहां उपस्थित थे। दरअसल, बरगी विधानसभा के MLA नीरज लोधी की मां प्रतिभा सिंह, बरगी क्षेत्र की पूर्व MLA भी रह चुकी हैं। बता दें कि जबलपुर में पूर्व MLA प्रतिभा सिंह की पहचान दबंग राजनीतिक परिवार के रूप में पहचानी जाती हैं। कार्यक्रम के चलते पांच घंटे लेट पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने जनता से माफी मांगी। देरी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लेट आया हूं पर वादा निभाया है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी 2003 में सरकार बनी तो सबसे बड़ा योगदान उमा भारती का था। उस दौर के कई लोगो को तो मालूम ही नहीं होगा। हालांकि यह सामाजिक मंच है, यहां राजनीति की बात करना अच्छा नहीं है लेकिन जो प्रेम आप लोगों ने दिया है उसमें इन्हें याद करना जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने उध्बोधन में कहां कि मध्य प्रदेश के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी का नारा जमकर चला था। इस के चलते उन्होंने मुश्किल के दौर में चलने वाले जवाहरलाल नेहरू एवं मोरारजी देसाई को भी याद किया। उन्होंने कहा की पटरी के पास में चाय बेचने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन मुश्किलों से गुजरे हैं। उन्होंने पूरे देश के लोगों को अपना परिवार माना है। 

रामायण पढ़कर बदल गया MP का अपराधी! शरीर की चमड़ी निकाल कर मां के लिए बनवाई चप्पल

शख्स ने अपनी ही प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

संगरूर शराब कांड में हुई 8 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -