रामायण पढ़कर बदल गया MP का अपराधी! शरीर की चमड़ी निकाल कर मां के लिए बनवाई चप्पल
रामायण पढ़कर बदल गया MP का अपराधी! शरीर की चमड़ी निकाल कर मां के लिए बनवाई चप्पल
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति अपने शरीर की चमड़ी निकलवा कर अपनी मां के लिए उसी से एक चप्पल बनवाया। व्यक्ति पर हत्या, लूट जैसे 37 आपराधिक केस दर्ज हैं। अपराध जगत में उसका बड़ा नाम है। वर्ष 2019 में एक पुलिस एनकाउंटर में उसके पैर में गोली भी लगी थी। इस कारण उसे चलने में बहुत परेशानी होती है। स्वयं की चमड़ी से मां के लिए चप्पल बनाने वाले व्यक्ति की पहचान रौनक गुर्जर के तौर पर हुई है।

रौनक पर लगभग 3 दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। किन्तु अब वह भक्ति रस में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। उसने बताया कि रामायण पढ़ने के पश्चात् उसके मन में विचार आया कि इस दुनिया में मां से बड़ा कोई नहीं है। फिर उसने फैसला किया कि वह शरीर से चमड़ी निकलवा कर अपनी मां के लिए चप्पल बनवाएगा। इस के चलते उसे काफी दर्द का भी सामना करना पड़ा था। मां के लिए चप्पल बनवाने के पश्चात् रौनक भागवत कथा करा रहा है, जिसे सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में रहने वाले 39 वर्षीय रौनक गुर्जर ने बताया कि रामायण पढ़ने के बाद मेरे विचार बदल गए हैं। इसे पढ़कर मैंने संकल्प लिया कि मुझे अपनी मां के लिए कुछ करना है। इसी संकल्प के साथ मैंने अपने शरीर की चमड़ी से मां के लिए चप्पल बनवाई। शायद इससे मेरे कर्म बदल जाएं। रौनक का मां को चप्पल पहनाते हुए एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उनकी मां उनसे लिपटकर रो रही हैं। वही रौनक की मां निर्मला गुर्जर ने बताया कि उन्हें पता था कि उनका बेटा कुछ ऐसा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा बेटा भगवान सभी को दे, उसने हर समस्या से हम लोगों को बाहर निकाला है। उसके जीवन में अब कोई दुख न आए मेरी भगवान से यही प्रार्थना है।

संगरूर शराब कांड में हुई 8 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

बंगाल में बच्चों की दुर्दशा ! NCPCR ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या होगा एक्शन ?

'पड़ोसी खिड़की खोलकर करते हैं S*X और...', पुलिस थाने पहुंचा अजीबोगरीब मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -