शख्स ने अपनी ही प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह
शख्स ने अपनी ही प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह
Share:

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक महिला के क़त्ल के मामले में पुलिस ने सोलापुर एवं धुले जिले से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला एक युवक के साथ रिश्ते में थी। उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तथा प्रॉपर्टी भी नाम करने को कहा तो प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर क़त्ल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराधियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई आरम्भ कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि 7 फरवरी को वैतरणा नदी में महिला का सिर कटा हुआ शव मिला था। शुरू में उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। महिला के दाहिनी बांह पर 'ममता' शब्द लिखा हुआ था। वह चांदी की अंगूठियां पहने थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तहकीकात के पश्चात् पुलिस को पता चला कि चांदी की अंगूठियां धुले की एक दुकान से खरीदी गई थीं। फिर जांच आगे बढ़ी तथा महिला की शिनाख्त धुले के शिरपुर की रहने वाली 32 वर्षीय ममता पावरा के रूप में हुई।

पुलिस ने इनपुट के आधार पर क़त्ल के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें सोलापुर से 45 वर्षीय गोविंद यादव एवं धुले के शिरपुर से महेश रवींद्र बडगुजर को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने कहा कि महिला आरोपी गोविंद यादव के साथ रिश्ते में थी। पूछताछ के चलते पता चला कि वह गोविंद यादव पर शादी करने तथा संपत्ति उसके नाम करने के लिए दबाव डाल रही थी। शादी की बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच झगड़ा हुआ। यही हत्या की वजह बनी। आरोपी गोविंद यादव ने ममता के क़त्ल का षड्यंत्र रचा। इसके लिए उसने अपने सहयोगी महेश रवींद्र बडगुजर को भी साथ ले लिया। दोनों ने महिला का क़त्ल कर शव वैतरणा नदी में फेंक दिया था। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। 

बंगाल में बच्चों की दुर्दशा ! NCPCR ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या होगा एक्शन ?

'पड़ोसी खिड़की खोलकर करते हैं S*X और...', पुलिस थाने पहुंचा अजीबोगरीब मामला

जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा, 3 बच्चों सहित जिंदा जल गए 5 लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -