'आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने में कोई बुराई नहीं है', प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में आई CM शिवराज की मंत्री
'आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने में कोई बुराई नहीं है', प्रज्ञा ठाकुर के समर्थन में आई CM शिवराज की मंत्री
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री ऊषा ठाकुर ने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के विवादित बयानों का समर्थन किया है। घर में हथियार रखने के सुझाव देकर चौतरफा घिरीं प्रज्ञा के समर्थन में ऊषा ठाकुर ने दलील दी है कि देवी-देवता भी हथियार रखते थे। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए हथियार रखने में कोई बुराई नहीं है।  

ऊषा ठाकुर से जब मीडिया ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर चल रहे विवाद को लेकर प्रश्न किया तो उन्होंने कहा, ''इसको आत्मरक्षा की दृष्टि से लेना चाहिए तथा इसमें क्या गलत है? भारतीय सनातन परंपरा में हमारा कोई देवी देवता ऐसा नहीं जिसके पास हथियार ना हो। अनादि काल से हमारे वेद पुराण बताते हैं कि आत्मरक्षा के लिए हथियार रखना अच्छी बात है।'' 

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक में एक समारोह के चलते हिंदुओं को हथियार रखने की सलाह दी जिस पर बहुत हंगामा हो रहा है। प्रज्ञा ने कहा, ''संन्यासी बोलते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों एवं पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। तो लव जिहाद में सम्मिलित लोगों को उसी प्रकार जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।'' उन्होंने शिवमोगा के हर्षा सहित हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की तरफ संकेत करते हुए लोगों से कहा था कि वे आत्मरक्षा के लिए ''अपने घरों में धारदार चाकू'' रखें। बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक हालिया बयान को स्पष्ट तौर पर हेट स्पीच (Hate Speech) का मामला करार देते हुए मंगलवार को कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ जल्द ही सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) का रुख करेंगे।

'BJP के लोग तोड़ रहे है देश...', मणिकशंकर अय्यर का आया बड़ा बयान

'बोलने पर पाबंदी लगी हुई है...', हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए बोले मुख्तार अंसारी

इस नेता को CM शिंदे ने दिलाया सरकारी विमान, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -