फिर उड़ी मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की ख़बरें, जानिए क्यों?
फिर उड़ी मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की ख़बरें, जानिए क्यों?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों ही रिश्ते में एक-दूसरे के लिए डेडीकेटेड नजर आते हैं। हालांकि, कुछ वक़्त पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। ये भी कहा गया कि अर्जुन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। 

वही इन सारी खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशा ने कहा था कि वो और अर्जुन रिलेशनशिप में नहीं हैं। ना ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर मलाइका और अर्जुन को साथ स्पॉट किया गया था। कपल ने साथ आकर बता दिया कि इनकी राहें अब तक अलग नहीं हुई हैं। मलाइका-अर्जुन के अलग होने की खबरें क्यों और किस कारण उड़ीं, ये बात किसी को पता नहीं थी। प्राप्त एक रिपोर्ट में अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबर बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन और मलाइका को एक-दूसरे के लिए काफी लॉयल हैं। लेकिन कुछ वक़्त पहले दोनों में से कोई एक शादी करना चाह रहा था। लेकिन दूसरा पार्टनर शादी के लिए तैयार नहीं था। शादी ना करने के कारण दोनों ने दो महीने पहले अपने रिश्ते को आगे ना बढ़ाने का फैसला किया।
 
वही ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका और अर्जुन ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन हां क्रिसमस और न्यू ईयर पर दोनों को साथ में नहीं देखा गया। कुछ समय पहले ही मलाइका ने झलक के मंच पर ये घोषणा की कि वो दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। अब मलाइका और अर्जुन साथ हैं या नहीं, इस बात की सच्चाई ये स्वयं ही बता सकते हैं। वही ये पहली बार नहीं है जब मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अफवाह उड़ रही है। इससे पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें आती रही हैं। मलाइका-अर्जुन ही नहीं, जब भी कोई कपल रिश्ते  में होता, तो उन्हें लेकर इस प्रकार की गॉसिप आना काफी आम बात है। 

'12वीं फेल' देख रो पड़ी कंगना रनौत, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बात

रिलीज हुआ 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन', सुनकर मंत्रमुग्ध हुए फैंस

'ओम शांति ओम' नहीं बॉलीवुड की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने किया था डेब्यू, जानकर होगी हैरानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -