'ओम शांति ओम' नहीं बॉलीवुड की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने किया था डेब्यू, जानकर होगी हैरानी
'ओम शांति ओम' नहीं बॉलीवुड की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने किया था डेब्यू, जानकर होगी हैरानी
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने बॉलीवुड से शुरुआत करके अंतररष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी डेब्यू मूवी की बात करें तो सभी को लगता है कि उन्होंने 'ओम शांति ओम' के माध्यम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। मगर ऐसा नहीं है आइये आपको बताते है दीपिका की पहली फिल्म।।।

दीपिका पादुकोण आज 38वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क में हुआ था। उनके पिता मशहूर बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण हैं तथा उनकी मां उजाला ट्रैवलिंग फील्ड से जुड़ी हुई हैं और छोटी बहन अनिशा गोल्फर हैं। दीपिका पादुकोण कभी बचपन में लिवाइस की एक जींस खरीदने के सपने देखा करती थीं। मगर आज उन्होंने अपना ऐसा मुकाम बना लिया है कि इस कंपनी की ब्रैंड एम्बेसेडर बन चुकी हैं। 16 वर्षीय एक्टिंग करियर में वे 39 फिल्में कर चुकी हैं तथा 52 बड़े अवॉर्ड हासिल कर चुकी हैं।

मॉडलिंग के पश्चात् दीपिका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। दीपिका को फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से काफी फेम मिली थी। 9 नवम्बर 2007 को यह फिल्म रिलीज हुई तथा इसमें दीपिका ने शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसे दीपिका की डेब्यू मूवी कहा जाता है। दीपिका को भले ही 'ओम शांति ओम' से खूब फेम मिली हो मगर उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत साउथ की दुनिया से की थी। दीपिका ने शाहरुख खान संग फिल्म करने से पहले वर्ष 2006 में साउथ की फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था तथा असल मायने में यही दीपिका की डेब्यू मूवी थी।

दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में आई कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से की थी। इस फिल्म में वह साउथ एक्टर उपेंद्र के अपोजिट दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'ऐश्वर्या पाई' था। फिल्म में दीपिका को पसंद किया गया मगर उन्हें इतनी लोकप्रियता नहीं मिल सकी थी। दीपिका पादुकोण ने इसके बाद बॉलीवुड में ही नाम कमाया मगर अब लंबे समय बाद वे एक बार फिर साउथ की तरफ रुख कर रही हैं। इस बार वे प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म Kalki 2898 AD में दिखाई देगी। इस साइंस फिक्शन फिल्म में वे पहली बार 'सलार' प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

उदय चोपड़ा संग तनीषा के लिपलॉक पर काजोल को हुई थी दिक्कत, खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा

आखिर क्यों जाह्नवी कपूर ने दोबारा किया शिखर पहारिया संग पैचअप?

'सेट पर बुरा बर्ताव करते थे मनोज बाजपेयी', एक्टर को लेकर हंसल मेहता का चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -