कन्हैया की प्रतिमा लेकर अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर से बोली- 'इन्हे देख लीजिए, जल तो नहीं गए...'
कन्हैया की प्रतिमा लेकर अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर से बोली- 'इन्हे देख लीजिए, जल तो नहीं गए...'
Share:

दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में प्रभु श्री कृष्ण की एक महिला भक्त भगवान की प्रतिमा लेकर उपचार कराने चिकित्सालय पहुंच गई। दरअसल, मंदिर में दीपक जलाने के चलते भगवान झुलस गए थे, इसको लेकर महिला अपने पति के साथ रात में ही इमरजेंसी में पहुंची। पहले तो चिकित्सक को कुछ समझ नहीं आया, फिर डॉक्टर ने महिला की आस्था का सम्मान करते हुए प्रतिमा को देखा तथा कहा कि ये बिल्कुल ठीक हैं।

भगवान के प्रति अगाध प्रेम और आस्था का ये मामला दतिया जिले का है। दतिया जिला चिकित्सालय में रात 11 बजे एक महिला अपने पति के साथ पहुंची थी। महिला के साथ भगवान की मूर्ति थी। उस वक़्त चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में डॉ. आशुतोष आर्य ड्यूटी पर थे। कृष्ण भक्त महिला जब इमरजेंसी में वहां पहुंची तो डॉक्टर स्वयं चलकर महिला के पास आ गए। डॉक्टर ने देखा कि महिला के हाथ में भगवान कृष्ण के बाल रूप की प्रतिमा थी। महिला ने डॉक्टर आशुतोष से कहा कि मैं पड़री ग्राम से आई हूं। हमारे कृष्ण कन्हैया कुछ जल गए हैं। बीमार हैं, इन्हें देख लीजिये। महिला जब घर के मंदिर में भगवान की पूजा कर रही थी, तभी दीपक जलाते वक़्त भगवान झुलस गए।

चिकित्सक ने जब महिला की बात सुनी तो वे हैरान रह गए। फिर उन्होंने महिला की भगवान में आस्था का सम्मान करते हुए उसके बाल गोपाल को देखा तथा महिला से कहा कि उसके कन्हैया बिलकुल ठीक हैं। फिर चिकित्सक ने महिला को वापस भेज दिया। इसके चलते जब चिकित्सक ने भगवान को ठीक से देखा, तभी महिला भी संतुष्ट हुई। इस कृष्ण भक्त महिला का नाम संजनी यादव है, जो ग्राम पड़री से चिकित्सालय पहुंची थीं। संजनी कृष्ण भक्ति में डूबी रहती हैं।

19 साल का फैजान, कहने को AMU का छात्र, लेकिन भारत पर हमले के लिए ISIS के साथ कर रहा था काम !

CM शिवराज का बड़ा ऐलान, अब CBSE के विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप

चंद्रयान-3 के बाद अब गगनयान ! 3 लोगों को अंतरिक्ष में भेजेगा ISRO, सफल रहा परिक्षण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -