अब प्रियंका के साथ इस सीरीज़ में नज़र आएंगे राजकुमार राव
अब प्रियंका के साथ इस सीरीज़ में नज़र आएंगे राजकुमार राव
Share:

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपने हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. हिट फिल्म के साथ उनकी एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आती है. इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. खबर है कि इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी नज़र आने वाली हैं. बताया जा रहा है प्रियंका और राजकुमार अहम भूमिका में नज़र आएंगे. जानते हैं इस फिल्म के बारे में. 

दरअसल, ये एक नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज है. इसका नाम  'द व्हाइट टाइगर' है जिसमें राजकुमार प्रियंका मुख्य होंगे.  यह अरविंद अडिगा की किताब 'द व्हाइट टाइगर' से प्रेरित है. इसमें नवोदित कलाकार आदर्श गौरव भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन रामिन बहरानी करेंगे. जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग भारत में इस साल के अंत में शुरू होगी. प्रियंका को फिर से बॉलीवुड में आता देख फैंस काफी खुश हैं. उम्मीद है ये सीरीज़ भी जल्दी ही रिलीज़ की जाएगी.  
 
बता दें, इस बारे में प्रियंका ने कहा, 'अरविंद अडिगा की मार्मिक कहानी को पर्दे पर लाने लिए मैं रामिन बहारानी और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं. जब मैंने किताब पढ़ी, तो मैं इसकी कहानी से बहुत प्रभावित हुई.' उन्होंने कहा कि वह भारत में फिल्म की शूटिंग करने और राजकुमार राव के साथ पहली बार काम करने को लेकर उत्सुक हैं. साथ ही राजकुमार राव ने कहा कि वह इस वर्ल्ड-क्लास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं. बता दें प्रियंका फरहान अख्तर के साथ द स्काई इस पिंक में नज़र आने वाली हैं. इसके अलावा राजकुमार आखिरी बार जजमेंटल है क्या में दिखाई दिए थे. 

माँ श्रीदेवी के वैक्स स्टेचू को देखकर भावुक है बेटियां, देखें फोटो और वीडियो

ऋषि कपूर के जन्मदिन पर बेटी ने शेयर की थ्रोबाक तस्वीरें, क्यूट दिखे एक्टर

रामचरण की फिल्म ऐसी भूमिका निभाएंगी आलिया भट्ट..!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -