बदलेगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का रूट ! दिल्ली में हुई कांग्रेस महासचिवों की बड़ी बैठक
बदलेगा 'भारत जोड़ो यात्रा' का रूट ! दिल्ली में हुई कांग्रेस महासचिवों की बड़ी बैठक
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार (14 नवंबर) को कांग्रेस महासचिवों की मीटिंग में भारत जोड़ो यात्रा के रूट पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रूट में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है, किन्तु संबंधित PCC बिना तारीख बदले यदि रूट में छोटे सुधार मांगते हैं तो (रूट में बदलाव) किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की आधी यात्रा संपन्न होने के बाद हम समीक्षा बैठक कर रहे हैं। अब हम उत्तर भारत में प्रवेश कर चुके हैं और यात्रा को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया किसी भी अन्य इवेंट से बड़ी चीज़ है। बता दें कि, रविवार (13 नवंबर) को राहुल गांधी का ढोल बजाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। राहुल गांधी हिंगोली जिले के कलामनुरी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां कलाकारों ने उन्हें ढोल बजाने के लिए बुला लिया। इसके बाद राहुल भी ढोल बजाने लगे।

बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत जोड़ो यात्रा को एक दिन के विराम के बाद फिर से आरम्भ किया है। इस वक़्त भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के हिंगोली से निकल रही है। रविवार (13 नवंबर) को यात्रा को विराम दिया गया था। कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के हिंगोली से भारत जोड़ो यात्रा सोमवार (14 नवंबर) को फिर से शुरू होने के बारे में बताया गया।

मैनपुरी सीट से डिंपल यादव ने भरा नामांकन, कहा - नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ

'ऐसी सजा मिले कि..', NCP नेता पर क्यों भड़की जया बच्चन ?

'नेहरू ने देश के लिए 9 साल जेल काटी, सावरकर ने माफ़ी मांगी..', सीएम गहलोत का भाजपा पर हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -