दिशा और टाइगर के बीच आई दरार...!, 6 वर्ष पुराने रिश्ते को किया समाप्त
दिशा और टाइगर के बीच आई दरार...!, 6 वर्ष पुराने रिश्ते को किया समाप्त
Share:

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को लेकर एक बड़ी खबर सुनने के लिए मिली है। खबरों का कहना है कि, दिशा-टाइगर ने अपने 6 वर्ष के रिश्ते पर फुल स्टॉप लगा चुके है। यानी अब दिशा और टाइगर एक कपल के तौर पर साथ नहीं हैं। प्रश्न ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दिशा और टाइगर ने अचानक अपनी राहें अलग करने का निर्णय भी किया गया है। 

टाइगर-दिशा नहीं हैं साथ: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक कहे जाते है।  इन्हें अकसर ही साथ में स्पॉट भी किया जा चूका है। पर अब शायद दिशा और टाइगर कपल के तौर पर साथ ना दिखें।  कुछ मीडिया का कहना है कि टाइगर और दिशा के रिलेशनशिप में पिछले एक वर्ष  से काफी उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल रहे थे। पर कभी भी कपल ने इस बात को जगजाहिर नहीं होने बोले है। 

दिशा और टाइगर ने अलग होने का निर्णय क्यों किया, इसकी असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। पर इतना पक्का है कि दोनों ही स्टार्स अब सिंगल लाइफ जी रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान टाइगर के एक दोस्त ने कपल के ब्रेकअप की खबर को सच कहा है। टाइगर के दोस्त का बोलना है कि ब्रेकअप से टाइगर ने अपने काम में कोई फर्क नहीं आने दिया है। वो पहले की तरह अपने काम को लेकर फोकस्ड नजर आ रहे है। टाइगर इन दिनों लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। 

इन फिल्मों में आयेंगे नजर: दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो दिशा पाटनी 'एक विलेन रिटर्न्स' में  दिखाई देने वाली है। वहीं टाइगर श्रॉफ 'गणपत' और 'बागी-4' में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आने वाले है। दिशा और टाइगर भले ही अब कपल की तरह साथ ना हों, लेकिन दोनों की दोस्ती अब भी बरकरार है। 

व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और ब्लू शॉर्ट्स में मौनी रॉय ने लगाया ग्लैमर का तड़का

बड़े प्रोजेक्ट में काम करने के लिए रणवीर ने थामा ओम राउत का हाथ

भारतीय सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और वर्सेटाइल एक्टर में शुमार की गई तापसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -