जिसने 'कांग्रेस' के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मार डाला, आज कांग्रेस ने उसी CPM से गठबंधन कर लिया
जिसने 'कांग्रेस' के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मार डाला, आज कांग्रेस ने उसी CPM से गठबंधन कर लिया
Share:

अगरतला: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार (12 फरवरी) को त्रिपुरा के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने वाम मोर्चा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। गृह मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा चुनाव के लिए वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये कबूल कर लिया है कि वे भाजपा से अकेले नहीं लड़ सकते। शाह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन वामपंथियों ने सैकड़ो कांग्रेसियों की हत्या कर डाली, आज उन्हीं के साथ कांग्रेस इलू-इलू कर रही हैं।

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करके CPM ने साबित कर दिया कि वे चुनाव हारने वाले हैं। वे अकेले भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, उन्होंने CPM से गठबंधन किया, जिसने उनके (कांग्रेस के) कई सदस्यों को मार डाला। उन्होंने टिपरा मोधा को भी मोहरा बनाया है। त्रिपुरा के विकास को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और CPM ने त्रिपुरा के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के राज में त्रिपुरा में विकास हुआ। हमने सबके विकास के लिए कार्य किया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और CPM ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया और अब आदिवासियों के लिए वोट पाने के लिए उन्होंने एक आदिवासी चेहरे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में चुना है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने आपको स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया। सभी घरों में पीने का पानी पहुंचाया, गैस सिलेंडर पहुंचाया, शौचालय बनवाए और फ्री में अन्न देने का काम किया। यदि सबको सम्मान अधिकार देने का काम किया, तो मोदी सरकार की अगुवाई में माणिक साहा सरकार ने किया है।

'रक्तरंजित राजनीति कर रही TMC..', बंगाल में ममता सरकार पर जमकर बरसे नड्डा

गुस्सैल जया बच्चन ने अब भरी संसद में उपराष्ट्रपति पर उठाई ऊँगली, Video देख भड़के नेटिजेंस

'यह महाराष्ट्र की जीत', भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे पर बोले आदित्य ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -