भतीजे ने ही कर डाली चाचा की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह
भतीजे ने ही कर डाली चाचा की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Share:

रांची: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ सगे भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया जा रहा है। मामला हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बराकर नदी के मुहाने पर मौजूद सेलहरा के ग्राम टोइया का है। घटना के सिलसिले में प्राप्त हुई खबर के अनुसार, भतीजे किशोर यादव ने चाचा लालधारी यादव (50) वर्ष का कुल्हाड़ी से काटकर क़त्ल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है। 

मृतक लालधारी यादव की पत्नी फुलमतिया देवी की शिकायत पर थाना कांड संख्या 338/22 दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस की दी गई शिकायत में फुलमतिया ने जमीन विवाद में क़त्ल की आशंका जताई है। फुलमतिया देवी ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा हो चूका है। वहीं, अपराधी किशोर यादव की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि उसका पति पिछले 3-4 सालों से विक्षिप्त जैसा बर्ताव कर रहा है। उर्मिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ भी अक्सर मारपीट करता था। उसने पुलिस को बताया कि किशोर पहले मुंबई में काम करता था मगर पिछले कुछ वर्षों से घर पर ही था। उर्मिला ने बताया कि उसके पति का कांके में उपचार भी करवाया था। अपराधी की पत्नी ने बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी है। उसने बताया कि विक्षिप्त जैसा बर्ताव करने के कारण उसके पति को कई बार बांध कर भी रखा गया। अचानक देर शाम हत्या करने का पता चला। सभी परिवार एक ही घर में अलग अलग कमरों में रहते हैं। मेरा पति भी चाचा के साथ रहते थे। कैसे और क्यों हत्या हुई, यह खबर नहीं है।

वही थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात की जा रही है। मृतक की पत्नी भूमि विवाद में हत्या की वजह बता रही है। घटना स्थल पर थाना प्रभारी के साथ पुअनि तरुण बाखला आदि पहुंचे। घटना से शव को कब्जे में कर क़त्ल में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर लिया गया। अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बेटा और बहू की करतूत, वृद्ध माँ-बाप को करते थे प्रताड़ित

Wifi के कारण हुई युवक की दर्दनाक मौत, चौंका देने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -