लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
लूट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
Share:

भोपाल/ब्यूरो। सोमवार रात शाहपुरा इलाके में सवा चार घंटे में मारपीट व चाकू अड़ाकर लूट करने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लुटेरों पर पहले से अपराध दर्ज है। लूट के माल को खरीदने वाले एक किराना व्यापारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस तरह कुल चार आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

मुख्य आरोपित ने शहर में लूट करने के लिए दीपावली पर नई रेसर बाइक खरीदी थी। पुलिस ने आरोपि के पास से लूटा गया माल बरामद कर लिया है। आरोपि ने पुलिस के सामने पूछताछ में कबूल किया है कि वह शहर में लूटपाट करने के बाद रुपयों से मौजमस्ती करना चाहते थे और अपराध जगत में छाने की तमन्नाा थी।

गिरफ्तार आरोपितों में ज्ञानोदय स्कूल के पास बागमुगालिया में रहने वाला अर्जुन अहिरवार (22), हरंवश विहार कालोनी दानिश नगर बागसेवनिया निवासी सत्यम बैरागी (20) है। यह दोनों मुख्य लुटेरे हैं।

सो रहे रहे युवक की रजाई में अचानक हुई हलचल, उठकर देखा तो उड़ गए होश

बेअसर रहीं अमेरिका की धमकियां, भारत को तेल बेचने वालों में टॉप पर पहुंचा रूस

अयोध्या का शिलालेख किस वंश के शासकों ने लिखवाया था?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -