मंदबुद्धि महिला के साथ बदमाश ने की हैवानियत, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का रॉड फिर...
मंदबुद्धि महिला के साथ बदमाश ने की हैवानियत, विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का रॉड फिर...
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के डभरा से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है जिसमे एक मंदबुद्धि महिला के साथ दुष्कर्म  किया गया तथा फिर उसका क़त्ल कर दिया गया था। इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी की तलाश की जा रही थी, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

5 अप्रैल की रात, लगभग 2 बजे अपराधी ने महिला के सिर को पत्थर पर पटक कर तथा उसे लात-घूसों से पीट कर उसका क़त्ल कर दिया था। हत्या से पहले, अपराधी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था। डभरा नगर की रहने वाली प्रमिला उर्फ मुन्नी ठाकुर मंदबुद्धि थी। वह रात में कहीं भी सो जाया करती थी। स्थानीय लोग उसे खाना दिया करते थे। 5 अप्रैल की रात लगभग 2 बजे किशन यादव प्रमिला को एक मकान के साइड में ले गया। उसने महिला के बाल पकड़ कर उसके सिर को पत्थर पर पटका। लात-घूंसों से महिला की आंख पर हमला किया तथा उसे चोटिल कर दिया। प्रातः लगभग साढ़े 10 बजे, महिला को डभरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
वही पुलिस ने मृतक महिला के बारे में कहा है कि वह डभरा की एक किराना दुकान के पास रहती थी। CCTV फुटेज देखने पर पुलिस ने पाया कि किशन यादव महिला को मार रहा था। इस घटना में पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत शिकायत दर्ज की थी तथा अपराधी की तलाश की जा रही थी। अपराधी को गिरफ्तार करने के पश्चात् पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तब उसने बताया कि महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर, उसने महिला के निजी अंग में लोहे का रॉड भी डाला था। 

देर रात महिला को आया फ़ोन, सुबह मिला शव, पति ने कहा- 'कई लड़कों से थे अवैध संबंध'

पैसों का प्रलोभन देकर 'ईसाई' बनाने वाले दो शख्स गोरखपुर से गिरफ्तार, दो साल पहले तक दोनों भी हिन्दू थे

संपत्ति की लालच में कलियुगी बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस से बचने के लिए रची ये खौफनाक साजिश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -