पैसों का प्रलोभन देकर 'ईसाई' बनाने वाले दो शख्स गोरखपुर से गिरफ्तार, दो साल पहले तक दोनों भी हिन्दू थे
पैसों का प्रलोभन देकर 'ईसाई' बनाने वाले दो शख्स गोरखपुर से गिरफ्तार, दो साल पहले तक दोनों भी हिन्दू थे
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नौकरी और नकदी का प्रलोभन देकर हिंदुओं को ईसाई बनाने की साजिश रचने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पिपराइच पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें सोमवार (11 अप्रैल, 2022) को जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपितों में एक जम्मू कश्मीर तो दूसरा पठानकोट का निवासी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धर्मान्तरण के काम में लगे हुए दोनों आरोपित पास्टरों (प्रोटेस्टेंट चर्च से संबंधित प्रचारक) को बीते तीन महीने से यहाँ रह रहे थे और लोगों को ईसाई बनाने में लगे हुए थे।

गोरखपुर पुलिस ने पिपराइच के रहने वाले संजय मौर्या की शिकायत पर दोनों के खिलाफ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं मुखबिर से सूचना के आधार पर, रविवार (10 अप्रैल, 2022) को पिपराइच पुलिस ने धर्मान्तरण गिरोह के दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया था और पूछताछ में ईसाई धर्मांतरण का मामला सही पाने पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ईसाई धर्मान्तरण में लगे आरोपी, अपने आप को ईसाई धर्म का पास्टर बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों आरोपित कुछ वर्ष पूर्व खुद भी हिन्दू ही थे। वहीं दोनों की पहचान जम्मू-कश्मीर के जानेपुर के रहने वाले केशव सिंह जनवाल पुत्र गोवर्धन सिंह और पठानकोट के ओंकार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक जनवरी से चिलबिलवा गाँव की रहने वाली सीमा के घर पर रह रहे थे। दोनों गाँव के लोगों को मिशनरी स्कूलों में एडमिशन दिलाकर निशुल्क अच्छी शिक्षा, रोजगार देने, रुपए देने का लालच देकर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने का दबाव डाल रहे थे। कहा जा रहा है कि जिस सीमा के यहाँ ये दोनों रह रहे थे उन्हें भी इन लोगों ने ईसाई धर्म अपनाने के लिए तैयार भी कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, SO पिपराइच मधुम मिश्रा ने बताया है कि पूछताछ में सामने आया है कि दो वर्ष पूर्व तक दोनों खुद हिंदू थे। मगर बाद में उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। अब वे दोनों अपने धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर गरीब लोगों को कई तरह का लालच देकर ईसाई बनने के लिए उकसा रहे हैं। इसी सिलसिले में जम्मू का केशव सिंह जनवाल 18 जनवरी 2022 को गोरखपुर आया तो पठानकोट का ओंकार 7 अप्रैल 2022 को पहुंचा था।

बता दें कि पुलिस ने मीडिया को यह भी बताया कि दोनों ने दो साल में विभिन्न स्थानों के लगभग 25 लोगों का ईसाई बना दिया है। गोरखपुर में भी ये इसी कोशिश में थे, मगर इनके मंसूबे फेल हो गए और दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

संपत्ति की लालच में कलियुगी बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस से बचने के लिए रची ये खौफनाक साजिश

बेरहम पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

शौच के लिए घर से निकली थी युवती....और फिर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -