6 पत्नियों के साथ सोना चाहता था शख्स तो कर डाला ये अनोखा कारनामा, हर कोई रह गया दंग
6 पत्नियों के साथ सोना चाहता था शख्स तो कर डाला ये अनोखा कारनामा, हर कोई रह गया दंग
Share:

ब्राजील से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक व्यक्ति ने 6 लड़कियों से शादी की थी। वह अपने सभी पत्नियों के संग एकसाथ सोना चाहता था। अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उसने लगभग 81.5 लाख रुपये खर्च कर दिए। जी हां, उसने 20 फुट चौड़ा और 7 फुट लंबा बिस्तर बनवाया। इसे बनवाने में उसे इतनी बड़ी संख्या में राशि खर्च करनी पड़ गई।

यहाँ हम बात कर रहे हैं ब्राजील के आर्थर की, जिनकी 6 पत्नियां हैं। उसने सभी के साथ सोने के लिए 20 फुट का बेड बनवाया। इसके लिए उसने 80,000 पाउंड (81.54 लाख रुपये) खर्च किए हैं। जिससे वह अपनी सभी पत्नियों के साथ सो सके। आपको बता दें कि इस विशाल बिस्तर को बनाने में लगभग 15 महीने लगे। 12 व्यक्तियों की एक टीम ने इसे बनाया तथा इसमें लगभग 950 पेंच लगे हैं। ब्राजील के साओ पाउलो निवासी आर्थर ने एक स्थानीय मीडिया को बताया, "इस बड़े बिस्तर का विचार उसे जगह में हो रही कमी की वजह से आया।"

उन्होंने कहा, "कई बार मुझे अपनी पत्नियों के लिए जगह बनाने के लिए सोफा, डबल बेड शेयर करना पड़ता था। कभी-कबार तो फर्श पर भी सोना पड़ा। मैं अपने और अपनी पत्नियों के जीवन को सरल बनाने के लिए प्रोजेक्ट बनाता रहा हूं।" आर्थर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 फुट के बिस्तर की फोटोज साझा की हैं। आर्थर एवं उनकी पहली पत्नी लुआना ने 2021 में शादी की थी। आर्थर की नौ पत्नियां थीं, मगर बीते वर्ष उन्होंने उनमें से चार को तलाक दे दिया। उन्होंने हाल ही में 51 साल की ओलिंदा मारिया से शादी की है। आर्थर ने पहले बोला था कि वह अपनी सभी पत्नियों के साथ एक-एक बच्चा पैदा करना चाहता है।

इस तारीख से बंद रहेगा शिरडी का साईं बाबा मंदिर, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

जिस जेल में रहकर अभिषेक बच्चन ने पास की थी 10वी, वही के कैदियों ने फिर कर दिखाया 'कारनामा'

'हिंदुस्तान एयर स्ट्राइक कर देगा..', कंगाली से जूझ रहे पकिस्तान को फिर लगा डर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -