पत्नी के माँ बनते ही दूसरी लड़की के साथ फरार हुआ शख्स, और फिर...
पत्नी के माँ बनते ही दूसरी लड़की के साथ फरार हुआ शख्स, और फिर...
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक पति ने ऐसा कारनामा किया जिसे जानकर पत्नी चौंक गई है। दरअसल, छोटा बांगड़दा क्षेत्र के रहने वाले शख्स की कुछ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। 15 दिन पूर्व वह पति भी बना। उसने डिलीवरी के लिए अपनी बीवी को मायके भेज दिया था। इस के चलते पति दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। पत्नी को फेसबुक के माध्यम से पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। तत्पश्चात, पत्नी ने अपराधी पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पत्नी का आरोप है कि बहुत लंबे वक़्त से पति का दूसरी लड़की से अफेयर चल रहा था। अब पुलिस अपराधी पति की तलाश कर रही है।

पुलिस से प्राप्त हुई खबर के अनुसार, बबीता नाम की महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पत्नी का कहना है कि पति ने उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी की है। महिला का दावा है कि यह लड़की मुस्लिम है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उसे पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पति ने शिकायत अपने ससुराल में भी करने का प्रयास किया, किन्तु पति ने परिवार वालों ने उसके धमकी दी। इतना ही नहीं अपराधी पति ने भी उसे फोन पर धमकियां दी है।

पत्नी ने बताया है कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी राजेश नाम के व्यक्ति से हुई थी। 15 दिन पहले उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के पश्चात् अपराधी पति ने उससे मुलाकात तक नीं की। इतना ही नहीं उसके ससुराल वाले भी उससे मिलने नहीं पहुंचे। प्राप्त हुई खबर के अनुसार, अपराधी पति खजराना क्षेत्र की रहने वाली लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया। तत्पश्चात, दोनों ने शादी भी की ही। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति की शिकायत उसने ससुराल में भी की थी। इसके बाद उसके सास ससुर ने उसे धमकी दी तथा चुप रहने को बोला।

शादी में गई नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, 16 घंटे के अंदर सभी आरोपी गिरफ्तार

महज 2 आम के लिए निर्मम हत्या, गोरखपुर से सामने आया सनसनीखेज मामला

अमित बनकर इकरार ने की हिन्दू युवती से शादी, अब मुस्लिम बनने के लिए डाल रहा दबाव

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -