बेहद फ़िल्मी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
बेहद फ़िल्मी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 2010 की फिल्म बैंड बाजा बारात से फिल्मों में आए रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज के लिए अलग पहचान रखते हैं। वही फिल्मी पर्दे पर हमने कितनी ही कहानियां देखी और सुनी हैं। फिल्मों में ऐसी कई हसीन प्रेम कहानियों को दिखाया गया है, जिनका न तो कोई और कहानी मुकाबला कर सकती है, न ही उस जैसी बन सकती है। लेकिन रील लाइफ से अलग रियल लाइफ में भी कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिसके आगे किसी फिल्म की प्रेम कहानी भी फीकी पड़ जाए। कुछ ऐसी ही प्रेम कहानी है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। आइये आपको बताते है कैसे शुरू हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी...

रणवीर सिंह एवं दीपिका की पहली मुलाकात 2012 के एक अवॉर्ड फंक्शन में हुई थी। पहली मुलाकात में ही दीपिका ने रणवीर से बोला था कि तुमसे कोई कनेक्शन सा लगता है। फिर 3 वर्ष पश्चात् दोनों को फिल्म गोलियों की रासलीलाः रामलीला में काम करने का अवसर मिला। दोनों 2012 में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग के सेट पर अधिकतर समय साथ स्पेंट करते थे। फिल्म के गाने अंग लगा दे के लिए दोनों को किस करना था। सीन शुरू हुआ और दोनों किस करने लगे, जब निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कट बोला तब भी दोनों रुके नहीं। उस एक किस ने दोनों का रिश्ता कन्फर्म कर दिया। 6 वर्षों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दानों ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दोनों की शादी में केवल चंद रिश्तेदार और नजदीकी ही शामिल थे, मगर बाद में दोनों ने बैंगलोर और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था।

2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी रणवीर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्होंने पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। इस ऐतिहासिक रोल में ढलने के लिए रणवीर ने स्वयं को एक महीने तक कमरे में बंद कर लिया था। न किसी से मुलाकात की न ही अपने मोबाइल का उपयोग किया, जिससे वो इस इंटेंस रोल में बेहतर कर सकें। 2018 की फिल्म में पहली बार अलाउद्दीन खिलजी का नकारात्मक किरदार निभाने के लिए रणवीर ने कड़ी मेहनत की थी। इसके लिए उन्होंने अंधेरी कोठरियों में कई दिन गुजारे, जिससे इस डार्क कैरेक्टर में जा सकें। शूटिंग के चलते उन्हें 12 किलो की लेदर कॉस्ट्यूम पहनकर 45 डिग्री टेंपरेचर में शूटिंग करनी होती थी। खिलजी की भूमिका निभाते हुए रणवीर ने असल में वही किरदार एडॉप्ट कर लिया था। वो खिलजी की भांति ही एग्रेसिव बर्ताव करने लगे थे। एक बार रणवीर क्रू मेंबर की गलती पर उसे पीटने पर आमादा हो चुके थे। इसी वक़्त रणवीर समझ चुके थे कि इस किरदार का बुरा प्रभास उनके जहन पर है। स्वयं पर नियंत्रण करने के लिए रणवीर ने अपने पेरेंट्स को सेट पर बुलाया था। इस किरदार से उबरने के लिए रणवीर ने साइकॉलोजिस्ट की सहायता ली थी। फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था। उनकी तरह प्रोफेशनल क्रिकेटर लगने के लिए रणवीर ने 6 महीनों की इंटेंस क्रिकेट ट्रेनिंग ली थी।

सालार में प्रभास की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कौन कितना कर रहा है चार्ज?

अमिताभ बच्चन नहीं बॉलीवुड के इस एक्टर को पसंद करती थी जया बच्चन, नाम जानकर फैंस होंगे हैरान

सुष्मिता सेन ने बेटी अलीशा संग शेयर किया वीडियो, देखकर आखिर क्यों चौंके लोग?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -