पार हुई हैवानियत की हदें! रेप नहीं कर पाया तो लड़के ने कर दिया लड़की का ये हाल
पार हुई हैवानियत की हदें! रेप नहीं कर पाया तो लड़के ने कर दिया लड़की का ये हाल
Share:

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पर बलात्कार में नाकाम होने पर अपराधी ने लड़की पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इस मामले में लड़की बुरी तरह से झुलस गई तथा उसे उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया। किन्तु उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीड़िता को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

वही मामले की तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़िता का बयान दर्ज किया। अमर यादव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुपरी थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि अपराधी, पीड़िता के साथ जबरन बलात्कार करने का प्रयास कर रहा था। जब उसे सफलता नहीं मिली तो उसने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में छलांग लगा दी। 

कहा जा रहा है कि अपनी बेटी को सब्जी की रखवाली करने के लिए खलिहान पर छोड़कर पिता दवा लाने सीतामढ़ी गया हुआ था। इसी के चलते अमर यादव अपने एक साथी के साथ खलिहान पर पहुंचा। उसने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की। इसका जब युवती ने विरोध किया तथा शोर मचाने लगी तो अमर यादव की दरिंदगी और बढ़ गयी। उसने युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया तथा आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। मौके पर उपस्थित गांव वालों ने उसे तत्काल चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़िता SKMCH में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। 

बन्दूक के लाइसेंस के लिए अपने ही घर पर करवा दी फायरिंग, इस तरह पकड़ाया आरोपी

'खेत में घुसी गाय तो भाला घोंपकर मार डाला..', पीलीभीत से मनप्रीत सिंह गिरफ्तार

फेसबुक पर CM योगी को लेकर करता था अभद्र टिप्पणियां, आजमगढ़ से गिरफ्तार हुआ 'रंगबाज़ ऋतिक'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -