मस्जिद जा रहे नेता का हुआ सरेआम क़त्ल, मचा हंगामा
मस्जिद जा रहे नेता का हुआ सरेआम क़त्ल, मचा हंगामा
Share:

रांची: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक नेता के क़त्ल की घटना सामने आई है। गढ़वा जिले में कुछ अज्ञात अपराधियों ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के एक सदस्य की गुरुवार को गोली मारकर क़त्ल कर दिया। पुलिस ने खबर दी कि मृतक का संबंध झारखंड मुक्ति मोर्चा से था तथा वो केंद्रीय समिति के सदस्य भी थे।

वही एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि घटना राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर गढ़वा जिले के चिनिया गांव में शाम लगभग साढ़े छह बजे हुई, जब अज्ञात अपराधियों ने 58 वर्षीय अयूब अंसारी को गोली मार दी। अयूब अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य भी थे। चिनिया पुलिस थाने के प्रभारी विरेंद्र हंसदा ने कहा, “कुछ अपराधियों ने अंसारी पर उनके गांव में गोलियां चला दीं। अंसारी को गढ़वा सदर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम मामले की तहकीकात कर रहे हैं तथा अपराध में सम्मिलित व्यक्तियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

हत्या के पश्चात् गांव के लोगों से पूछताछ करने पर बात सामने आई। गांव के लोगों ने बताया कि घटना तब हुई, जब झामुमो नेता अयूब अंसारी मस्जिद जा रहे थे। मस्जिद जाते वक़्त हत्यारों ने रास्ते में गोली मारकर अंसारी का क़त्ल कर दिया। मृतक अंसारी चिनिया पंचायत की मुखिया सबेरा बीवी के पति थे।

'प्रधानमंत्री किसी और को बनाएं', केदारनाथ में PM मोदी की पूजा पर भड़का ये नेता

'मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं तो क्या वे अमीर नहीं हैं?', BJP नेता ने दिया विवादित बयान

'योगी आदित्यनाथ बहादुर और ईमानदार हैं..', यूपी सीएम की तारीफ क्यों कर रहा बाहुबली अतीक ?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -