'मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं तो क्या वे अमीर नहीं हैं?', BJP नेता ने दिया विवादित बयान
'मुसलमान लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं तो क्या वे अमीर नहीं हैं?', BJP नेता ने दिया विवादित बयान
Share:

भागलपुर: बिहार के भागलपुर की पीरपैंती से बीजेपी MLA ललन पासवान ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। पासवान के बयान के पश्चात् जंग छिड़ गई है। जगह-जगह MLA के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों ने भागलपुर के शेरमारी बाजार में विरोध प्रदर्शन किया तथा बीजेपी MLA का पुतला फूंका। पासवान ने हिंदुओं की देवी लक्ष्मी, सरस्वती एवं बजरंग बली पर कई विवादित टिप्पणियां कीं।

पासवान ने कहा कि यदि हमें सिर्फ देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन प्राप्त होता है, तो मुसलमानों में अरबपति और खरबपति नहीं होते। मुसलमान देवी लक्ष्मी की पूजा नहीं करते हैं, क्या वे अमीर नहीं हैं? मुसलमान देवी सरस्वती की पूजा नहीं करते हैं। क्या उनमें कोई विद्वान नहीं है? क्या मुसलमान IAS या IPS नहीं बनते? बीजेपी नेता ने कहा कि सब कुछ लोगों का भरोसा है। उन्होंने कहा कि आत्मा और परमात्मा का मामला केवल लोगों की मान्यता है।

ललन पासवान ने कहा कि अगर आप मानते हैं तो यह एक देवी है तथा अगर नहीं तो यह केवल एक पत्थर की प्रतिमा है। यह हमारे ऊपर है कि हम देवी-देवताओं को मानते हैं या नहीं। हमें तार्किक तौर पर पहुंचने के लिए वैज्ञानिक आधार पर सोचना होगा। अगर आप भरोसा करना बंद कर देते हैं, तो आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।" पासवान ने कहा ऐसा कहा जाता है कि बजरंगबली शक्ति वाले देवता हैं तथा शक्ति प्रदान करते हैं। मुस्लिम या ईसाई बजरंगबली की पूजा नहीं करते हैं। क्या वे शक्तिशाली नहीं हैं? जिस दिन आप भरोसा करना बंद कर देंगे, ये सभी चीजें समाप्त हो जाएंगी। 

'योगी आदित्यनाथ बहादुर और ईमानदार हैं..', यूपी सीएम की तारीफ क्यों कर रहा बाहुबली अतीक ?

'श्रीकृष्ण ने सिखाया जिहाद..', बयान से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, अब पत्रकारों पर भड़के पाटिल

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव हारने के बाद भी शशि थरूर पर क्यों भड़के मधुसुधन मिस्त्री?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -