'यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक़, मिलने तक..', कांग्रेस ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो, राहुल बोले- हम फिर आ रहे हैं..
'यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक़, मिलने तक..', कांग्रेस ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो, राहुल बोले- हम फिर आ रहे हैं..
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित रहेगी। कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शनिवार को एक प्रेस वार्ता में इस बारे में जानकारी देते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन 'न्याय का हक मिलने तक' लॉन्च किया। 

इस बीच राहुल गांधी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर यात्रा के लोगो और टैगलाइन के साथ एक वीडियो साझा किया है। अपने पोस्ट के कैप्शन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने लिखा है कि, 'हम फिर आ रहे हैं अपनों के बीच, अन्याय और अहंकार के विरुद्ध-  न्याय की ललकार लेकर। सत्य के इस पथ पर मेरी शपथ है, यात्रा जारी रहेगी, न्याय का हक, मिलने तक'। बता दें कि, राहुल गांधी इस यात्रा 67 दिनों में 6700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता में कहा कि, 'हम 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा आरम्भ करने जा रहे हैं। राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में खत्म होने से पहले देश के 15 प्रदेशों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों से निकलेगी'। इस यात्रा के रूट में अब अरुणाचल प्रदेश को भी जोड़ा गया है।

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा, देश की सियासत के लिए राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 'भारत जोड़ो यात्रा' जितनी ही परिवर्तनकारी सिद्ध होगी। उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर ख़त्म हुई थी। यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंची थी और इस दौरान राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की थी।

'तू बड़ी राम भक्त बनती है न, 72 घंटे में तुझे परिवार सहित मार डालेंगे', मुस्लिम महिला ने घर में लगाया राम दरबार तो कट्टरपंथियों ने पत्र लिखकर दी धमकी

नहीं मिला अयोध्या का निमंत्रण, 22 जनवरी को क्या है शिवसेना का प्लान ? उद्धव ठाकरे ने किया बड़ा ऐलान

पत्नी सहित द्वारकाधीश की शरण में पहुंचे CJI डीवाई चंद्रचूड़, श्रीकृष्ण की चरण पादुका की पूजा कर चढ़ाया ध्वज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -