द इंदौर स्टोरी: धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रही थी मुस्लिम पत्नी, तंग आकर राजा ठाकुर ने कर ली ख़ुदकुशी !
द इंदौर स्टोरी: धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रही थी मुस्लिम पत्नी, तंग आकर राजा ठाकुर ने कर ली ख़ुदकुशी !
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने अपनी दूसरी पत्नी से परेशान होकर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मामला शहर के आजाद थाना क्षेत्र का है। दरअसल, मृतक राजा ठाकुर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देने के बाद मुस्लिम समुदाय की महिला के साथ दूसरी शादी की थी। विवाह के बाद से ही युवती निरंतर पति राजा ठाकुर पर धर्म बदलकर मुस्लिम बनने का दबाव बना रही थी, जब मृतक ने जब धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया, तो युवती उससे रुपयों की मांग कर उसे परेशां करने लगी। जिससे तंग आकर राजा ठाकुर ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के न्यू बस्ती नगर का है। यहाँ  35 साल का राजा ठाकुर बीते 2 वर्षों से रानी नामक मुस्लिम महिला के साथ रह रहा था। दोनों परिवार की राजी-मर्जी के बगैर एक साथ ही रह रहे थे। राजा ठाकुर ने अपनी पहली पत्नी, जो हिंदू थी, को तलाक देकर और रानी नामक मुस्लिम महिला के साथ रहने का फैसला लिया था। मगर, रानी लगातार मृतक राजा ठाकुर पर धर्म बदलने का दबाव डाल रही थी। जो राजा ठाकुर को मंजूर नहीं था। जिसके बाद राजा ठाकुर से रानी ने 65 हजार और एक प्लॉट की डिमांड करने लगी थी। मगर, राजा रुपयों के लिए लगातार परेशान हो रहा था। 

मृतक राजा के छोटे भाई गोलू ने इल्जाम लगाया है कि महिला रानी फिरदौस नगर पानी की टंकी के पास रहती है। दूसरे धर्म की होने के बावजूद भैया और रानी साथ ही रहते थे। लेकिन रानी की हरकतें ठीक नहीं थी। इस वजह से कई बार परिवार ने भैया को रोका भी था। मगर, वह नहीं माने। बीते तीन महीने से रानी उससे बात-बात पर विवाद करने लगी थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक राजा युवती को एक प्लॉट दिखाने भी ले गया था, मगर वह पैसों का बंदोबस्त नहीं कर पाया और उसने अपने घर आकर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि परिवार के बयान के बाद अभी मर्ग कायम कर लिया गया है। वहीं, परिवार द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, राजा पेशे से ड्राइवर था। उसकी पहली पत्नी अंजना से उसकी 3 संतान हैं। बताया जाता है कि रानी से राजा ठाकुर का संपर्क होने के बाद वह, रानी ने कहने पर पत्नी अंजना से विवाद करने लगा था। इसके बाद अंजना अपने तीनों बच्चों को लेकर अलग रहने चली गई। लेकिन, अलग होने के बाद भी राजा, अपने बच्चों से अलग से मिलने जाता था। फिलहाल आजाद नगर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है और जांच शुरू कर दी है।

'तुझे बर्बाद कर दूंगा..', अब्दुल्ला मोमिन की धमकियों से तंग आकर हिन्दू युवती ने की ख़ुदकुशी, फोन में मिले चौंकाने वाले सबूत

फिर पड़ोसी ही निकला दरिंदा! 6 महीने से चाक़ू दिखाकर 8 साल की मासूम का बलात्कार कर रहा था उमर कुरैशी, जब गर्भवती हुई तो..

'ये तो मेरी कहानी है..', The Kerala Story देखकर इंदौर की पीड़िता ने मोहम्मद फैजान पर दर्ज कराया केस, रेप और धर्मान्तरण का आरोप !

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -