पत्नी को जन्नत में हनीमून मनाने ले गया था पति, और फिर...
पत्नी को जन्नत में हनीमून मनाने ले गया था पति, और फिर...
Share:

एक शख्स पर हनीमून के दौरान अपनी पत्नी का कत्ल करने का इल्जाम लगा है। खबरों का कहना है कि रोमांस के उपरांत शख्स ने पत्नी की जान ले ली। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है और उसके विरुद्ध कत्ल का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है।  हाल ही में इस केस की कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां कई तथ्य निकलकर सामने आ चुके है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 38 वर्ष का ब्रैडली रॉबर्ट डॉसन अपनी 36 वर्ष की पत्नी क्रिस्टे चेन डॉसन संग Fiji के एक आइलैंड पर हनीमून मानाने के लिए गया हुआ है। लेकिन यहां एक होटल के कमरे से क्रिस्टे चेन की लाश पाई गई। 

कपल अमेरिका के Memphis में रहता था। कपल हनीमून पर फिजी गया था जिसे बहुत खूबसूरती के कारण से जन्नत जैसा स्थान ही कहा जाता है। रॉबर्ट के वकील ने कहा है कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि दुल्हन (क्रिस्टे) की मृत्यु कैसे हुई, लेकिन उनका शव एक होटल के कमरे में पाया गया है। वकील ने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल (रॉबर्ट) हत्या के मामले में निर्दोष पाया गया। 

वहीं, जांच अधिकारियों ने कहा घटना 9 जुलाई की है। तब प्रतिवादी ने फोरेंसिक जांच से मना कर दिया। जिसपर कोर्ट से DNA सैंपल लेने का आदेश देने का अनुरोध भी कर चुके है। रॉबर्ट के वकील ने बोला है कि 27 जुलाई को कोर्ट में अगली सुनवाई होने वाली है। क्रिस्टे चेन पेशे से एक फार्मासिस्ट थीं। उनके पड़ोसियों ने कहा कि वो अपनी हनीमून ट्रिप के लिए बेहद उत्साहित थीं। लेकिन ये ट्रिप उनकी लास्ट ट्रिप साबित हुई। क्रिस्टे का पति रॉबर्ट एक NGO में काम करता है। फिलहाल, हत्या के आरोप लगने के बाद उसे सस्पेंड कर चुके है। 

सुहागरात पर पति ने कर दी ऐसी हरकत, बुरा हुआ पत्नी का हाल

पुलिस के शिकंजे में आया फिल्म निर्माता अविनाश दास, आरोप सुन उड़ जाएंगे होश

VIDEO! अंधेरे में जा रही थी महिला, अचानक पीछे से आया शख्स और कर दी ये शर्मनाक हरकत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -