खत्म नहीं होगा अगले 5 दिन ठंड का कहर...बढ़ेगी गलन छाए रहेंगे घने बादल
खत्म नहीं होगा अगले 5 दिन ठंड का कहर...बढ़ेगी गलन छाए रहेंगे घने बादल
Share:

नई दिल्ली: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में ठंड का कहर अब भी जारी है। तापमान में निरंतर हो रही है। दिल्ली सहित कई प्रदेशों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास भी दर्ज की जा चुकी है। वहीं, पूर्वोत्तर में कोहरे का सितम अब भी ढा रहे है। IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर के प्रदेशों में आने वाले  5 दिनों तक कोहरा और कपकपाने वाली ठंड का कहर देखने के लिए मिलने वाला है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक, बीते  24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार के क्षेत्रों  में हल्का से घना कोहरा छाया रहा। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने के लिए मिली है। वहीं पंजाब और राजस्थान में शीत लहर की स्थिति दिखाई गई है।

इन राज्यों में कोल्ड वेव की स्थिति: मौसम विभाग ने उत्तर भारत के प्रदेशों के लिए अलर्ट भी जारी किया जा चूका है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान में अगले 5 दिन तक कोल्ड वेव की स्थिति रहेगी। वहीं इन राज्यों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी लो रहने का अणुअमान भी लगाया जा रहा है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?: कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि आने वाले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, बिहारी, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बहुत घना कोहरा भी देखने के लिए मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति संभव है। वहीं पूरे देश में मौसम शुष्क रहेगा। आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में वर्षा भी हो सकती है।

गणेश धाम जा रहे थे लोग तभी हुई बाइक और ट्रक से टक्कर और फिर..

वास्तुकला और अध्यात्म का अद्भुत संगम है 'वीरनारायण मंदिर'

रात भर शव को रौंदते रहे वाहन, सड़क पर चिपक गई हड्डियां, कई टुकड़ों में बंटी लाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -