6 दिन बाद होने वाली थी लड़की की शादी, शौच के लिए खेत में गई और...
6 दिन बाद होने वाली थी लड़की की शादी, शौच के लिए खेत में गई और...
Share:

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में 19 साल की लड़की का गला दबाकर क़त्ल कर दिया गया है। मामला बिक्रमगंज के खनीता गांव का है। लड़की का शव यहां खेतों में पड़ा मिला। कहा जा रहा है कि लड़की की 17 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी। शादी के सिर्फ 6 दिन पहले लड़की का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया है।

वही मामले की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर हॉस्पिटल भिजवा दिया। इसी के साथ पुलिस डॉग स्क्वायड की सहायता से खेतों से सबूत एकत्रित करने का प्रयास कर रही है। इस घटना में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

वही मामले को लेकर लड़की के भाई बालाजी ने बताया कि उसकी किसी से कोई शत्रुता नहीं थी। उसकी बहन शौच के लिए निकली थी। बहुत देर पश्चात् घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश आरम्भ की गई। उसके बाद उसका शव गेहूं के खेत से मिला है। मृतका का नाम सोनी कुमारी था। सोनी की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने कहा कि इस घटना में अभी तहकीकात की जा रही है। जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया है उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

2 पत्नियां छोड़कर चली गई तो शख्स ने की एक नई महिला से दोस्ती, फिर उठा लिया ये खौफनाक कदम

मायके से वापस नहीं आई पत्नी तो फांसी के फंदे पर झूल गया पति, जांच में जुटी पुलिस

पलंग पेटी में मां का शव तो चंबल नदी के पास मिला बाप-बेटे का, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -