पलंग पेटी में मां का शव तो चंबल नदी के पास मिला बाप-बेटे का, देखकर पुलिस भी रह गई दंग
पलंग पेटी में मां का शव तो चंबल नदी के पास मिला बाप-बेटे का, देखकर पुलिस भी रह गई दंग
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में तिहरे हत्याकांड की खबर से पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जीवाजीगंज थाना इलाके में मां, बेटे तथा पोते का क़त्ल किया गया। बेटे एवं पोते के शव चंबल नदी के पास मिले जबकि मां का शव घर में पलंग पेटी में मिला है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इंगोरिया थाना इलाके मौजूद चंबल नदी के पास शव पड़े होने की खबर प्राप्त हुई थी। सोमवार रात को चंबल नदी से कुछ दूरी पर दो शव मिले। इनकी पहचान राजेश नागर एवं उनके बेटे पार्थ नागर के तौर पर हुई। दोनों जीवाजीगंज थाना इलाके के हरि नगर में रहते थे।

वही जब पुलिस घर पहुंची तो वहां ताला लगा था। पड़ोसियों ने कहा कि 5-6 दिन से ताला लगा है। पुलिस ने ताला तुड़वाया। भीतर जाकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। पलंग पेटी में राजेश की मां सरोज का शव पड़ा था। धारदार हथियारों के निशान भी शरीर पर देखे गए। इसके चलते पुलिस क़त्ल की आशंका व्यक्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव लगभग 4 से 5 दिन पुराने हैं। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस तहकीकात कर रही है। 

'मैं हूँ जिहादी..' चिल्लाकर मंदिर में तोड़फोड़ मचाने लगा याकूब, जब पुलिस ने पकड़ा तो बनने लगा 'पागल'

जमीन के टुकड़े के लिए रिश्तों का खून, भतीजे ने चाचा को फावड़े से काट डाला

हैरतंअगेज! सहेली से बदला लेने के लिए लड़की पर सवार हुआ खून, पहले घोटा गला, फिर धड़ किया अलग और...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -