कंगना के शो में होगी इस धाकड़ स्टार की एंट्री! मचेगा धमाल
कंगना के शो में होगी इस धाकड़ स्टार की एंट्री! मचेगा धमाल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही अपने शो के साथ दस्तक देने वाली हैं। कंगना का शो लॉक अप जल्द ही शुरू होने जा रहा है। शो में कैदी बनने को लेकर कई स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम MMA फाइटर केविन अल्मासिफर का भी है। रिपोर्ट्स हैं केविन कंगना की जेल में कैदी बनकर एंट्री ले सकते हैं। 

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, केविन अल्मासिफर कंट्रोवर्शियल शो लॉक अप का हिस्सा बन सकते हैं। केविन को शो के लिए अप्रोच किया गया है। निर्माताओं से फिल्हाल उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर यदि केविन कंगना के कैदी बनते हैं तो जेल का माहौल बहुत गर्म हो सकता है, क्योंकि उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। जी हां, केविन इससे पहले MTV के दो सबसे बड़े और हिट रियलिटी शोज रोडीज एवं स्पिल्ट्सविला में नजर आ चुके हैं, जहां उन्होंने अपने दबंग एटीट्यूड से खूब सुर्खियां लूटी थीं। केविन सबसे पहले रोडीज का हिस्सा बने थे। वो शो के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थे। प्रत्येक टास्क में वो अपनी इंटेलीजेंस और स्किल्स से शानदार परफॉर्म करते थे। केविन सभी जजेस के पसंदीदा बन गए थे। 

रोडीज में केविन का बाकी प्रतियोगियों के साथ बहुत टशन देखने को मिला था। वो हमेशा फ्रंट फुट पर रहकर हर किसी से खुल्लम खुला पंगे लेते दिखे थे। रोडीज के पश्चात् केविन पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो स्पिल्ट्सविला में सम्मिलित हुए थे। उन्होंने अपने चार्म और डैशिंग पर्सनैलिटी से कई लड़कियों को अपना दीवाना बना लिया था। केविन स्पिल्ट्सविला के भी सबसे दमदार खिलाड़ी थे। वो प्रत्येक टास्क को अपनी सूझबूझ और स्किल्स से जीत लेते थे। 

क्या आप जानते हैं तेजस्वी प्रकाश का पूरा नाम? सुनकर रोहित शेट्टी रह गए दंग

साउथ की फिल्म में नजर आएंगी टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर खुद दी जानकारी

पत्रकार बनना चाहती थीं सुरेखा सीकरी, फिर ऐसे हुई फिल्मों में एंट्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -