कुएं में दिखा बच्ची का शव, निकालने के लिए गए तो फ़टी रह गई सबकी आंखे
कुएं में दिखा बच्ची का शव, निकालने के लिए गए तो फ़टी रह गई सबकी आंखे
Share:

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक ही परिवार के 4 व्यक्तियों के शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कुएं से बाहर निकाला तथा फिर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्त में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का केस है। 

दरअसल, घटना पाथर्डी की है। बुधवार की रात को पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले धम्मपाल सांगडे का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। हंगामे पर उनके पड़ोसी भी घर के सामने जमा गए थे। उन लोगों ने किसी प्रकार धम्मपाल को अपनी पत्नी से झगड़ने से रोका तथा दोनों को शांत कराया था। तत्पश्चात, सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। जिस पोल्ट्री फार्म में धम्मपाल काम किया करता था वहां पर एक कुआं भी है। बृहस्पतिवार को उसी कुएं में एक बच्ची का शव पड़े होने की खबर पोल्ट्री मालिक ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इस के चलते पुलिस को 3 और शव मिले। शव की पहचान धम्मपाल की पत्नी कंचन, 6 वर्षीय बेटा निखिल, 4 वर्षीय बेटी संचिता तथा डेढ़ वर्षीय बेटी निषिधा के तौर पर हुई।

पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए धम्मपाल को गिरफ्त में लिया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल चिकित्सालय भेजा। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रात में ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। किसी प्रकार से पड़ोसियों ने झगड़े को शांत कराया था। पुलिस ने बताया कि नांदेड़ का रहने वाला धम्मपाल पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करता है। मालिक का नाम दीपक गोलक है। धम्मपाल पोल्ट्री फार्म में ही एक रूम लेकर अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी एवं 3 बच्चों के शव फार्म पर उपस्थित कुएं से मिले हैं। फिलहाल धम्मपाल गिरफ्त में है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आ सकेगा कि चारों का क़त्ल किया गया है या खुदखुशी का मामला है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ठाकरे गुट की शाखा पर BMC ने चलवाया बुलडोजर, पुरानों कामों की भी होगी जांच

'बालाजी मंदिर' के बाद इस मंदिर में लगा 'अमर्यादित' कपड़ो पर प्रतिबंध, एंट्री गेट पर नोटिस चस्पा

पड़ोसी की छत पर 2 करोड़ रुपए फेंक रहा था सरकारी अधिकारी, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -