मेहंदी रचाकर बैठी थी दुल्हन, तभी भाग गया दूल्हा, फिर इस तरह हुई शादी
मेहंदी रचाकर बैठी थी दुल्हन, तभी भाग गया दूल्हा, फिर इस तरह हुई शादी
Share:

पटना: बिहार के पटना की दुल्हन एवं झारखंड के दूल्हे की शादी को लेकर धनबाद के थाना परिसर में जबरदस्त ड्रामा हुआ। दरअसल, दुल्हन अपने घरवालों के साथ शादी के लिए धनबाद पहुंची थी। यहां के एक प्राइवेट होटल में शादी कार्यक्रम होना था। दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाकर तथा सजकर दूल्हे की प्रतीक्षा में बैठी थी। किन्तु दूल्हे के घरवालों से संपर्क करने पर किसी प्रकार कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था।

वही दुल्हन के परिवार की बहुत प्रतीक्षा के बाद भी दूल्हा नहीं आया तो दुल्हन और उसके घरवाले धनबाद थाने पहुंच गए। पुलिस को आवेदन देने के बाद पुलिस ने आनन- फानन में कानून का डंडा दिखाया तो दूल्हा पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। फिर देर रात पुलिस के समक्ष धनबाद के ही एक मंदिर में शादी रचाई। थाने पहुंचने पर दुल्हन के परिवार ने युवक पर धोखा देने का इल्जाम लगाया था। धनबाद के भूली का रहने वाला दूल्हा रत्नेश कुमार रेलवे में नौकरी करता है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि शादी के लिए 25 मार्च की दिनांक तय थी किन्तु शादी के दिन ही दूल्हा भाग गया। दिनभर होटल से लेकर थाने तक हाई वोल्टेज ड्रामे के पश्चात् पुलिस ने लड़के को तलाशा तथा फिर काउंसलिंग के लिए महिला थाना लेकर आई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। 

दुल्हन ने बताया कि इस मामले में पहले बीते वर्ष शादी की दिनांक तय थी, किन्तु तब भी दूल्हे के मना करने के कारण धनबाद महिला थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। उस वक़्त पुलिस के सामने वर पक्ष ने 25 मार्च 2022 को शादी पर मंजूरी व्यक्त की थी। इसलिए अब वधु पक्ष के लोग शादी करने के लिए पूरी तैयारी के साथ धनबाद आए थे। किन्तु इस बार भी जब लड़का सामने नहीं आया तो लड़की के परिवार के लोग महिला थाना पहुंच गए। वहीं लड़की के भाई ने कहा कि लड़का ग्रुप डी में नौकरी करता है, मगर उसने खुद को ग्रुप सी कर्मचारी बताकर 8 लाख रुपये दहेज ले लिया है। पिछले साल 4 जुलाई को दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद लड़का लड़की पर कई प्रकार के इल्जाम लगाने लगा। लड़की ने कहा कि अपनी बहन और भांजी के बहकावे में आकर लड़का शादी से मुकर रहा था। 

'मन की बात' में PM मोदी ने किया महाराष्ट्र-उड़ीसा के इन लोगों का जिक्र, ये है वजह

बाबा शिवानंद जी को लेकर बोले PM मोदी- '126 वर्षीय बुजुर्ग की फुर्ती देखकर मैं हैरान रह गया'

'मन की बात' कार्यक्रम में बोले PM मोदी- 'दुनिया में बढ़ी भारत में बनी चीजों की डिमांड'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -