शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, मचा हड़कंप
शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, मचा हड़कंप
Share:

जमुई: बिहार के जमुई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक दुल्हन सात फेरों से पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बारात दरवाजे पर खड़ी थी, बाराती एवं धराती शादी के जश्न में डूबे हुए थे। तभी दुल्हन ने मुंह धोने का बहाना बनाया तथा बाहर प्रतीक्षा कर रहे प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों का दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा दुल्हन के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। जिसके कारण दोनों को यह कदम उठाना पड़ा। 

वही इस घटना के पश्चात् गांव में हंगामा मच गया। दुल्हन के फरार होने की जानकारी जब दूल्हे को लगी तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। झारखंड से आई बारात को मायूस हो कर लौटना पड़ा। तत्पश्चात, थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रेमी की मां को पूछताछ के थाने बुलाया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।

मिल रही खबर के अनुसार, शादी 13 मार्च को होनी थी। मगर किसी कारण के चलते दिनांक को बदलकर 14 मार्च कर दिया गया। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। रात लगभग 11 बजे के आसपास बारात  झारखंड के देवघर से जसीडीह थानाक्षेत्र के संथाली गांव पहुंची। दोनों परिवारों में उत्साह का माहौल था। बाराती डीजे पर खूब डांस कर रहे थे तथा दुल्हन पक्ष बारातियों के स्वागत के लिए तैयार थे। इसके चलते आचानक लड़की पक्ष के घरवालों को पता चला कि रिश्ते में लगने वाला भाई अरविंद यादव उनकी बेटी को भगाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने दुल्हन को तलाशने की कोशिश की की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। कहा जा रहा है कि इस प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों घरवालों के बीच झगड़ा हुआ था। मामला अदालत तक भी पहुंचा था मगर आपसी समहमति के बाद केस को वापस ले लिया गया। मगर शादी के दिन दोनों ऐसे फरार हो जाएंगा। इसका अनुमान किसी को नहीं था। इस घटना के बाद गांव के लोग कई प्रकार की बातें कर रहे हैं। 

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर शख्स के पास मिला 69 लाख का सोना, चप्पल में छिपाकर कर रहा था तस्करी

शादी वाले दिन उठी दुल्हन की अर्थी, लाल जोड़े में दी गई अंतिम विदाई

इस राज्य में कोरोना ने फिर मचाई तबाही, 24 घंटों में सामने आए 176 नए मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -