सुहागरात वाली रात दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, दूल्हे के उड़ गए होश
सुहागरात वाली रात दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, दूल्हे के उड़ गए होश
Share:

मथुरा: यूपी के मथुरा से अजीबोगरीब घटना सामने आई है यहाँ रात को मंदिर में शादी करके दुल्हन बनी लड़की सुबह दूल्हा व उसके घरवालों को सोता छोड़कर भाग गई। सुहागरात के दूसरे दिन सुबह दुल्हन के लापता होने पर दूल्हा हैरान रह गया। दुल्हन करतूत पर दूल्हा और उसके परिवार ने  माथा पाकर लिया। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

कस्बा सौंख क्षेत्र निवासी युवक के रिश्तेदारी के जानकार बिचौलियों ने रिश्ता सोनभद्र क्षेत्र की एक लड़की से कराया था। शनिवार प्रातः कन्या पक्ष के लोगों को लेकर सौंख आ गए। बताते हैं कि शाम को दोनों की एक स्थान पर शादी कराई गई। इस के चलते शादी की सभी रस्में कराई गईं। आरोप है कि इस के चलते बिचौलिया को कुछ धनराशि भी दी थी। शनिवार रात शादी होने के बाद दूल्हा अपने घरवालों के साथ दुल्हन को घर ले गये। घर जाकर सभी सो गए। 

रविवार प्रातः परिवार के लोग जागे तो हैरान रह गए। उन्हें दुल्हन दिखाई नहीं दी। इस पर उन्होंने उसकी तलाश की, मगर कहीं भी पता न चलने पर उन्हें शादी के नाम पर ठगी होने का अहसास होने पर वर पक्ष द्वारा रविवार को स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत की गई है। प्रभारी इंचार्ज प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मामला सामने आया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। शादी के बिचौलियों को लड़के पक्ष द्वारा बुलाया गया है।

'तेलंगाना के सीएम का चयन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करें..', डीके शिवकुमार का बड़ा बयान

'हम भाजपा से बहुत पीछे नहीं..', 3 राज्यों में हार के बाद जयराम रमेश ने दिखाया कांग्रेस का वोट प्रतिशत

पुलिसवाले के बेटे ने फिल्मी अंदाज में रची ऐसी साजिश, खुलासा हुआ तो हर कोई रह गया दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -