इमरान हाशमी संग इंटीमेट सीन पर बोलीं एक्ट्रेस- 'मेरे मन में चल रहा था कि...'
इमरान हाशमी संग इंटीमेट सीन पर बोलीं एक्ट्रेस- 'मेरे मन में चल रहा था कि...'
Share:

बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस तनुक्षी दत्ता ने 'आशिक बनाया आपने' फिल्म से बहुत सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में इमरान हाशमी संग उनका इंटीमेट सीन और लिपलॉक सीन भी था। तनुश्री तब इंडस्ट्री में नई-नई थीं। इसे फिल्माने में उन्हें नर्वसनेस तो अवश्य हुई होगी। उनसे जब ये पूछा गया तो वो बोलीं ये बड़ा भाई-बहन के रिश्ते जैसा नॉर्मल हो जाता है। 

तनुश्री ने कहा- हम इमरान के साथ पहले भी चॉकलेट फिल्म में एक लिपलॉक सीन शूट कर चुके थे, वो अलग बात है कि फिर बाद में उसे हटा दिया गया था। मगर आशिक बनाया आपने में केवल किस नहीं इंटीमेट सीन था पूरा। तो नर्वसनेस तो लगी ही थी, फिर थोड़ा फिजिकली नॉर्मल हो गई थी। वो सीन पूरे क्रू के सामने शूट हुआ था। मगर सेट पर ना लोगों को फर्क नहीं पड़ता है। वो लोग लाइटिंग कर रहे हैं, आप यहां किस कर रहे हो, उन्हें कोई मतलब नहीं है। मैं सहज नहीं थी पहले मगर फिर हो गया, मेरा बैक शो हो रहा था। मगर किसी को कुछ नहीं पड़ी होती। पब्लिक के लिए ये बड़ा हल्लाबाजी होती है। 

रियल लाइफ में तो कई बार भाई-बहनों वाली केमिस्ट्री होती है, रिलेशन वैसा ही नॉर्मल हो जाता है। वो इंटीमेट सीन था, मगर हमारे मन में चल रहा है कि मेकअप खराब ना हो जाए। अच्छा नजर आ रहे हैं ना। वो सब कुछ बहुत टेक्निकल हो जाता है। उसे शूट उस प्रकार से किया जाता है कि वो लगे इरॉटिक, रोमांटिक, सब कैमरे का खेल है, हम तो बस किस कर रहे थे। इसी के साथ तनुश्री ने माता-पिता की भी प्रतिक्रिया बताई। वो बोलीं- 2 दिन तक बात नहीं हो पाई थी। क्योंकि मैंने उन्हें बताया नहीं था। फिर जाकर वो बोले कि ठीक है। 

सामने आई परिणीति-राघव की शादी की अनदेखी तस्वीरें, फैंस लूटा रहे है प्यार

कॉफी विद करण 8 में होगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एंट्री, खुलेंगे कई बड़े राज

मरते मरते बची एक्ट्रेस आलिया, मॉल में गोलीबारी के बीच फंसी और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -