कॉफी विद करण 8 में होगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एंट्री, खुलेंगे कई बड़े राज
कॉफी विद करण 8 में होगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एंट्री, खुलेंगे कई बड़े राज
Share:

सेलेब्रिटी टॉक शो कॉफी विद करण का सीजन 8 जल्द आरम्भ होने वाला है। खबरें हैं शो में करण जौहर के पसंदीदा रणवीर सिंह इस बार अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण संग दिखाई देंगे। दोनों टॉक शो में कई बड़े खुलासे करने वाले हैं। दावा है रणवीर एवं दीपिका शो के पहले गेस्ट होंगे। पावर कपल को निजी जिंदगी के सीक्रेट खोलते देखने के लिए प्रशंसक उत्साहित हैं।

प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल शो में बेबी प्लानिंग और उनके तलाक को लेकर उड़ी खबरों पर बात कर सकता है। कुछ वक़्त पहले उनके तलाक की खबर ने सनसनी मचा दी थी। उनके रिश्ते में खटपट होने की खबरों ने प्रशंसकों को परेशान कर दिया था। फिर जब दीपिका-रणवीर को साथ देखा गया तो प्रशंसकों ने चैन की सांस ली। अब ये देखना मजेदार होगा दीपिका और रणवीर तलाक की खबर पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। दूसरी तरफ, उनकी शादी को 5 वर्ष हो गए हैं। हर कोई जानना चाहता है वो पेरेंट्स कब बनेंगे।

वैसे दीपिका की अभी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वो करियर के पीक पर हैं। ऐसे में प्रेग्नेंसी का फैसला वो कब लेंगी, दीपिका पादुकोण रिवील कर सकती हैं। बता दे कि कपल को पिछली बार स्क्रीन पर फिल्म 83 में देखा गया था। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री बेहतरीन है। वही अब फैंस कॉफी विद करण 8 में दीपिका-रणवीर के धमाकेदार एपिसोड को देखने के लिए उत्साहित है।

मीना कुमारी को 'बैजू बावरा' के लिए 1954 में मिला था सबसे पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

"बैजू बावरा" ने बनाया बॉक्सऑफिस के लिए नया रिकॉर्ड

'गली बॉय' वर्ल्ड वाइड 4101 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई थी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -