मरते मरते बची एक्ट्रेस आलिया, मॉल में गोलीबारी के बीच फंसी और फिर...
मरते मरते बची एक्ट्रेस आलिया, मॉल में गोलीबारी के बीच फंसी और फिर...
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में दिखाई दी अभिनेत्री आलिया कुरैशी ने अपने साथ हुई हैरान करने वाली बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो थाईलैंड के मॉल में हुई फायरिंग के बीच फंस गई थीं। कुछ दिन पहले बैंकॉक के Siam Paragon मॉल में एक 14 वर्षीय बच्चे ने ओपन फाइरिंग की थी। इस हादसे में दो व्यक्तियों की जान गई। आलिया ने बताया कि इस के चलते वो मॉल में फंसी थीं।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने और उनके दो दोस्तों ने अपनी आंखों के सामने लोगों को परेशान होते देखा था। साथ ही गोलियों की आवाज भी सुनी थी। आलिया कुरैशी ने कहा कि मॉल में शूटिंग के चलते वो और उनके दोस्त वहीं मौजूद थे। वाकये के बारे में उन्होंने बताया, 'हम एस्केलेटर से ऊपर आ रहे थे जब हमने सबको भागते देखा तथा कोई चिल्लाया 'शूटर'। मैं और मेरे दोस्त वापस नीचे भागे। फिर हमने तीन गोलियां चलने की आवाज सुनी। ये बहुत खौफनाक वाकया था। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मैं और मेरे दोस्त जिंदा वापस आ सके।'

आलिया ने बताया कि उनके दिन की शुरुआत बहुत अच्छी हुई थी। वो रिलैक्स थीं तथा डॉग्स साथ खेल रही थीं। हालांकि शाम तक चीजें ऐसी बदलीं कि वो मॉल से अपनी जान बचाकर भाग रही थीं। आलिया ने लिखा, 'अगर हमें काम में समस्या ना हुई होती तो क्या होता। 5 मिनट और हम एक दुकान में बिता लेते तो क्या होता। क्या हम शूटर के पास होते? पता नहीं, लेकिन ये कभी-कभी खराब चीज ही आपकी जान बचा सकती है।' बता दे कि शाहरुख खान की 'जवान' में आलिया कुरैशी ने जाह्नवी कि भूमिका निभाई थी। वो आजाद की गर्ल स्क्वाड की मेंबर्स में से एक थीं।

मीना कुमारी को 'बैजू बावरा' के लिए 1954 में मिला था सबसे पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड

"बैजू बावरा" ने बनाया बॉक्सऑफिस के लिए नया रिकॉर्ड

'गली बॉय' वर्ल्ड वाइड 4101 स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई थी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -