खिलौने से खेल रहा था 9 वर्षीय मासूम, तभी अचानक हुआ धमाका और फिर...
खिलौने से खेल रहा था 9 वर्षीय मासूम, तभी अचानक हुआ धमाका और फिर...
Share:

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर के सावनेर इलाके में एक दुर्घटना में 9 वर्षीय बालक गंभीर तौर पर चोटिल हो गया। दरअसल, बच्चा बैटरी से चलने वाली चक्री से पंखा बनाकर हवा ले रहा था, उसी के चलते बैटरी में धमाका हो गया, इससे बालक गंभीर तौर पर चोटिल हो गया। बच्चे को आनन-फानन में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त खबर के मुताबिक, बच्चे का नाम चिराग प्रवीण पाटिल है। चिराग नागपुर जिले के सावनेर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित रेलवे क्वार्टर में परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार शाम वह घर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम के साथ खेल रहा था। एक चक्री में उसने कुछ पेपर के टुकड़े लगाए तथा बैटरी से कनेक्शन जोड़कर पंखे की भांति घुमाने लगा। बच्चा जब चक्री को चेहरे के समीप ले जाकर हवा ले रहा था, उसी वक़्त बैटरी में धमाका हो गया। इससे बच्चा गंभीर तौर पर चोटिल हो गया है। घटना की खबर प्राप्त होते ही चिराग को पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

वही चिकित्सालय में भर्ती बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। चिराग के कान और सिर में गंभीर चोट आई है। वह चौथी कक्षा का छात्र है। उसके पिता नागपुर के सावनेर की वॉटर कूलिंग कंपनी में काम करते हैं। लोगों ने बताया कि चिराग एवं उसका बड़ा भाई इलेक्ट्रॉनिक चीजों से खेलते रहते थे, इस बार बैटरी में विस्फोट होने से चिराग गंभीर तौर पर चोटिल हुआ है। चिराग का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है, जहां हालत नाजुक है। लोगों का कहना है कि जिस बैटरी में धमाका हुआ, वह चाइना मेड है।

मुस्लिम शख्स के बहकावे में आकर अपने ही माँ-बाप-भाई की जान की दुश्मन बनी महिला, मामला जानकर काँप उठेगी रूह

'जेपी और राममनोहर लोहिया की आत्मा को कष्ट दे रहे ये लोग..', विपक्ष की महाबैठक पर ऐसा क्यों बोले केंद्रीय मंत्री ?

ससुराल के 6 लोगों को बहू ने उतारा मौत के घाट! अब मिली ये सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -