राम मंदिर रहेगा और बनेगा
राम मंदिर रहेगा और बनेगा
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग के बीच राम मंदिर के मसले पर अपने विचार रखे। जिसमें उन्होंने कहा कि राम मंदिर था, रहेगा और बनेगा। यही नहीं उन्होंने जम्मू - कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 जो कि संविधान का एक महत्वपूर्ण भाग माना जाता है। इसे लेकर भी चर्चा की। उनका कहना था कि स्वयं बाबा साहब आंबेडकर भी इसके पक्ष में नहीं थे। 

दरअसल केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत विभिन्न पहलूओं पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने की घटना के समय उप्र सहित कइ्र्र राज्यों में विधानसभा भंग हो गई थी। यह संविधान के विरूद्ध की गई कार्रवाई थी। उन्होंने अपना अभिभाषण लोकसभा में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो था, राम मंदिर रहेगा और राम मंदिर बनेगा भी। 

लोकसभा में संविधान दिवस पर उन्होंने कहा कि संविधान की भावना का ठीक तरीके से पालन करने के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की गई है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस तरह का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी की सरकार के दौरान शाह बानो प्रकरण में विधान का हनन हुआ।

उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर कहा कि यह देश का अभिन्न अंग है। जिसे 370 अनुच्छेद अलग करता है इस अनुच्छेद को समाप्त किया जाना जरूरी है। सेक्युलर शब्द को लेकर भी उन्होंने कहा कि संशोधन कर यह शब्द डाला गया। इस शब्द का प्रयोग ही गलत है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -