पुलवामा में पुलिस गश्ती दल पर हमला
पुलवामा में पुलिस गश्ती दल पर हमला
Share:

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर राज्य के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस गश्ती दल पर हमला कर दिया। इस दौरान आतंकियों ने गश्त लगाने वाले जवानों पर हैंड ग्रेनेड फैंका। हमले के दौरान जवान संभल नहीं पाए। हालांकि हमले को लेकर किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए क्षेत्र को घेर लिया।

अब क्षेत्र में आतंकियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पुलवामा में आतंकियों ने एक महिला की गोलीमार कर हत्या कर दी थी जबकि इसी हमले में एक अन्य महिला घायल हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी थी। जो महिला मारी गई उसका नाम यासमीन बताया जा रहा है

जबकि घायल महिला रूबी निवासी त्राल थी। हमले को काफी गंभीर माना गया है। अब गश्ती दल पर हमले की जानकारी सामने आई है। गौरतलब है कि घाटी में बड़े पैमाने पर आतंकी सक्रिय हैं। जो कि जम्मू कश्मीर में हिंसा को अंजाम दे रहे हैं। कई बार आतंकियों के समर्थन में स्थानीय लोग भी आ जाते हैं बावजूद इसके आतंकी कुछ स्थानीय लोगों को तक मार रहे हैं।

हथियारबंद लोगों ने महिलाओं पर बरसाई गोलियां

उरी में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग

हथियारबंद लोगों ने महिलाओं पर बरसाई गोलियां

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -