हथियारबंद लोगों ने महिलाओं पर बरसाई गोलियां
हथियारबंद लोगों ने महिलाओं पर बरसाई गोलियां
Share:

त्राल। जम्मू कश्मीर के त्राल में हथियारों से लैस कुछ लोगों ने महिलाओं पर फायरिंग की। फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। हर आने - जाने वाले की निगरानी की जा रही है।

हालांकि घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतका की पहचान यासमीना पुत्री गुलाम रसूल के तौर पर हुई है। यह महिला खोनमोह निवासी थी। जो महिला घायल हुई है उसका नाम रूबी पुत्री शफी बताया जा रहा है।

रूबी को उपचार दिया जा रहा है। हालांकि हमलावर पहचाने नहीं गए हैं लेकिन संभावना है कि यह हमला आतंकियों ने किया था। हमलावरों ने महिलाओं पर अंधाधुंध फायर कर दिए। जिससे महिलाऐं संभल तक नहीं पाईं। मामले को लेकर जांच की जा रही है। आपसी रंजिश में हमला किए जाने की संभावनाओं पर भी जांचकर्ता जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि त्राल में में अक्सर आतंकी फायरिंग करते हैं। इस बार हमलावरों ने नागरिकों को निशाना बनाया है। जबकि कई बार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हो जाती है। 

सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी को मिला गिफ्ट

हंदवाड़ा में आतंकी हमला, एक आतंकी ढेर

उरी में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -