भारत में भयानक हीटवेव का कहर, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
भारत में भयानक हीटवेव का कहर, कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Share:

नई दिल्ली : अप्रैल महीने में ही गर्मी ने अपना ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल महीने में ही राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में 20 दिन लू चलेगी। अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बाद 100 ट्रैफिक सिग्नलों को 12 बजे से 4 बजे तक बंद करने का ऐलान किया गया है। राज्य के अधिकांश स्थानों में स्कूलों के समय पर बदलाव हुआ है। आईएमडी ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 5 दिन हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

उत्तर भारतीय राज्यों में थोड़ी राहत की खबर है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। जून तक पूरे देश का करीब 85% हिस्सा गर्मी से प्रभावित होगा। पिछली साल यह आंकड़ा 60% था। कर्नाटक में हीट वेव की स्थिति अल नीनो प्रभाव में वृद्धि के कारण है। राजधानी बेंगलुरु के लोगों को पानी के संकट के बीच भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान का स्तर बढ़ेगा। बेंगलुरु में 8 या 9 अप्रैल तक हल्की बारिश के साथ गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। गुजरात के कई शहरों में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित शिक्षण समिति ने 425 स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है।

मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि की बात कही है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई थी। यूपी के सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में कल से मौसम बदलने की संभावना है। अगले पांच दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यह खबर भारत में हीटवेव की गंभीर स्थिति को दर्शाती है। लोगों को गर्मी से सावधान रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।

'पिछले 10 साल में जो हुआ, वो बस एक ट्रेलर था, अगले कार्यकाल में..', बिहार की धरती से पीएम मोदी ने भरी हुंकार

भगत सिंह और आंबेडकर के बराबर 'केजरीवाल' की तस्वीर, पत्नी सुनीता ने AAP विधायकों को दिया नया सन्देश

नेपाल बॉर्डर से दो पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार, कश्मीर का नासिर जमाल भी धराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -